जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में प्रदर्शन, रांची में एसपी सिटी सहित 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 04:07 PM IST

Prophet row : कानपुर में गत तीन जनवरी को हुई हिंसा के बाद शुक्रवार की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने शांति- व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा बंदोबस्त किया है। संवेदनशील जगहों की पहचान कर वहां ड्रोन तैनात किए गए। हिंसा की आशंका वाले इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

Prophet row : नुपूर शर्मा के हेट स्पीच के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन दिल्ली के जामा मस्जिद, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, पश्चिम बंगाल के हावड़ा, झारखंड के रांची, बिहार के आरा और पंजाब के लुधियाना में हुए हैं। रांची में लोगों का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया। यहां सड़क पर पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई। इस झड़प में रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार सहित 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।  

जामा मस्जिद में प्रदर्शन
दिल्ली में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। यहां पैगंबर मोहम्मद के बारे में नुपूर शर्मा के बयान के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन पर शाही इमाम बुखारी ने कहा कि उन्होंने इस प्रदर्शन का समर्थन नहीं किया। बुखारी ने कहा कि जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन में एआईएमआईएम के लोग हो सकते हैं। बाद में दिल्ली पुलिस ने कहा कि जामा मस्जिद पर स्थिति नियंत्रण में है और उसने जगह को खाली करा लिया है।  

सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज में विरोध 
कानपुर में गत तीन जनवरी को हुई हिंसा के बाद शुक्रवार की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने शांति- व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा बंदोबस्त किया है। संवेदनशील जगहों की पहचान कर वहां ड्रोन तैनात किए गए। हिंसा की आशंका वाले इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। कानपुर में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई लेकिन सहारनपुर, मुरादाबाद और प्रयागराज में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। यूपी के शहरों में हुए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्ती दिखाने का आदेश दिया है। सीएम ने कहा है कि ऐसी जगहें जहां पर शांति भंग की आशंका हो, वहां पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम ने अधिकारियों से निगरानी और सख्त करने का निर्देश दिया है।

Jama Masjid Protest: हेट स्पीच के खिलाफ जामा मस्जिद, सहारनपुर में प्रदर्शन, शाही इमाम बोले-ओवैसी के लोग हो सकते हैं 


हावड़ा में प्रदर्शन
प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। जबकि मुरादाबाद में उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज होने पर यहां भगदड़ मच गई। नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ हावड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। यहां सड़क पर टायर जलाने की वजह से यातायात व्यवस्था में बाधा पहुंची। बिहार के आरा में भी जुमे की नमाज के बाद सड़क पर प्रदर्शन देखने को मिला। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!