'अब काबुल में तालिबान है, हम देखेंगे कि कैसे आगे बढ़ना है' अफगानिस्तान पर विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2021, 10:04 AM IST

Afghanistan Crisis Updates : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अफगानिस्तान के ताजा हालात पर हमारी नजर बनी हुई है। भारत अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाल रहा है।

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा है कि अफगानिस्तान के ताजा हालात पर भारत की करीबी नजर बनी हुई है। इस समय भारत का जोर अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने पर है। इस सवाल पर कि क्या भारत तालिबान के साथ बातचीत कर रहा है, जयशंकर ने कहा कि चूंकि तालिबान अब काबुल में है, ऐसे में यहां से हमें आगे बढ़ना है।  

'यूएन महासचिव से भी हो रही बात'
मीडिया के साथ बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा, 'अफगानिस्तान के ताजा हालात पर हम करीबी नजर बनाए हुए हैं। हमारा मुख्य जोर अभी अफगानिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने पर है। इस बारे में हमारी बात संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से भी हो रही है। तालिबान के साथ बातचीत या उससे संपर्क बनाने की रिपोर्ट पर विदेश मंत्री ने कहा कि चूंकि तालिबान अब काबुल में आ गया है तो अब यहां से हम आगे बढ़ेंगे।'

End of Article