UP से Uttarakhand तक धर्मांतरण का नया टूल बना 'Love Jihad'! देश में ऐसे और कितने Shahnawaz और Shahrukh?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 01:03 PM IST

Uttar Pradesh और Uttarakhand में लव जिहाद (Love Jihad) के नए मामले सामने आए हैं। UP के Unnao में शाहनवाज (Shahanwaz) नाम के युवक पर धर्म बदलकर रेप करने का आरोप है। Uttarakhand के Udham Singh Nagar में शाहरुख़ (Shahrukh) नाम के शख्स ने हिन्दू बनकर एक लड़की को धोखा दिया है।

Love Jihad Latest News Updates: लव जिहाद का ज़हरीला जाल देश के हर हिस्से में फैल रहा है। धर्म छिपाकर, नाम बदलकर मजहबी जिहाद वाला गैंग हर शहर में एक्टिव है। यूपी-उत्तराखंड में भी जिहादी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यूपी के उन्नाव में लव जिहाद के आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में शाहरुख पर शिकंजा कसा गया है। दोनों ही आरोपियों ने अपना मजहब छिपाकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और जिहादी एजेंडे को आगे बढ़ाया। सवाल ये है कि जिहादी गैंग पर लगाम कब लगेगी। आखिर कब तक इसी तरह धोखा दिया जाएगा और कब तक मासूम लड़कियां लव जिहाद का शिकार होती रहेंगी? 

उन्नाव का केस

पहले उन्नाव की हकीकत समझिए। यहां शाहनवाज नाम के  शख्स ने अपने शैतानी जाल में एक हिंदू लड़की को फंसाया और फिर 3 साल तक उसका शोषण करता रहा। जो लड़की लव जिहाद का शिकार हुई। उसके मुताबिक शाहनवाज से उसकी मुलाकात करीब 3 साल पहले हुई। उसने अपना नाम गोलू वर्मा बताया। धीरे-धीरे दोनों की बात होने लगी फिर दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी शाहनवाज ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक लड़की का शारीरिक शोषण किया। पीड़ितने ये आरोप भी लगाया कि शाहनवाज ने शादी के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपये भी वसूल किए। मगर जब लड़की प्रेगनेंट हो गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया। पीड़ित का ये आरोप भी है कि शाहनवाज के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।  

शाहनवाज हिंदू बनकर लड़की का शोषण करता रहा। इतना ही नहीं पीड़ित लड़की ने हसनगंज पुलिस पर भी शाहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है। हालांकि अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी कार्रवाई का दावा भी कर रही है।

रूद्रपुर में शाहरूख की साजिश

उन्नाव में शाहनवाज ने मजहबी जिहाद का जहर घोला तो उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में शाहरुख ने लव जिहाद वाली साजिश रची।  शाहरुख ने अपना धर्म छिपाकर खुद को राजकुमार बताया और हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसा लिया। लड़की को जब हकीकत मालूम हुई तो शाहरुख उसे धमकाने लगा। आरोप है कि शाहरुख ने लड़की को झारखंड की अंकिता जैसा हाल करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं लड़की को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल आए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की और अब शाहरुख गिरफ्तार हो चुकी है।

लव जिहाद के लगातार बढ़ते मामले बड़ा खतरा हैं। हालांकि पुलिस कानूनी कार्रवाई करने का दावा कर रही है लेकिन जिस तरह समाज में जिहादी सोच वाली साजिश बढ़ रही है उससे संकट भी गहरा रहा है। ऐसे में सवाल इसी बात का है कि लव जिहाद से आजादी कब मिलेगी। आखिर कैसे मिलेगा इस मजहबी साजिश से छुटकारा?

End of Article