Priyanka Gandhi Arrested: सीतापुर में प्रियंका गांधी गिरफ्तार, PAC गेस्ट हाउस को बनाया गया अस्थायी जेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2021, 03:37 PM IST

Priyanka Gandhi Arrested: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखीमपुर जाने की कोशिश कर रही प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने सीतापुर पीएमसी गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा था।

 Priyanka Gandhi Arrested in Sitapur: करीब 30 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गेस्ट हाउस को ही अस्थायी जेल बना दिया गया है जहां कांग्रेस समर्थक जुटने लगे हैं। दरअसल लखीमपुर खीरी में हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने की घटना के बाद प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाह रही थीं लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया और सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में रखा था। प्रियंका ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि जब भी लोग आवाज उठाते हैं, तो योगी सरकार हिंसा और दमन करती है।

और भी लोगों के खिलाफ एफआईआर

प्रियंका गांधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रियंका के अलावा 11 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें दीपेंद्र हुड्डा और अजय कुमार लल्लू का नाम भी शामिल है और सभी पर शांति बाधित करने के आरोप लगे हैं। इस बीच बड़ी संख्या में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं और लगातार यूपी सरकार और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 

यूपी सरकार पर बरसी प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया,'यह एक चरम स्थिति है जो लगातार जारी दमन के कारण उत्पन्न हुई है। इसलिए जब उत्तर प्रदेश में जो कोई भी विरोध करने की कोशिश करता है, चाहे वह छात्र हो या शिक्षक, उन्हें पीटा जाता है, प्रताड़ित किया जाता है और जेल भेज दिया जाता है। उन लोगों के प्रति हिंसक प्रतिक्रियाएं होती हैं जो या तो विरोध में या बस अपने अधिकारों की मांग के लिए आवाज उठाते हैं।' प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान लोगों के कल्याण के बजाय प्रचार और जनसंपर्क पर रहा है।

End of Article