'कैश क्वीन' Arpita Mukherjee की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब, चारों कारों में थी बड़ी मात्रा में नकदी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 10:59 AM IST

Arpita Mukherjee के मामले में इस वक्त बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है। ईडी सूत्रों के मुताबिक अर्पिता के फ्लैट से 4 लग्जरी गाड़ियां गायब हैं जिनमें बड़ी मात्रा में नकदी रखी थी।

Arpita Mukherjee News Today: अर्पिता मुखर्जी पर ईडी के सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है। खबर के मुताबिक डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्पलेक्स से अर्पिता की चार लग्जरी गाड़िया गायब हैं। ईडी सूत्रों की मानें तो इन गाड़ियों में Cash हो सकता है जिसे छुपाने की कोशिश की जा रही है। ईडी इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस बीच अर्पिता की एक मर्सिडीज को ईडी ने जब्त कर लिया है। 

चार कारें गायब

अर्पिता मुखर्जी की जो 4 कारें गायब हैं उनका विवरण इस प्रकार है
1. ऑडी A4 WB02AB9561
2.होंडा सिटी WB06T6000
3. होंडा सीआरवी WB06T6001
4. मर्सिडीज बेंज WB02AE2232



लगातार मिल रहा है कैश

ईडी के सूत्रों का कहना है कि जिस रात को अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था उसी दिन से वहां से चार कारें गायब हैं। ईडी सूत्रों का कहना है कि उन कारों में भारी नकदी थी और इस प्रकार ईडी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है कि उस परिसर से केवल एक सफेद मर्सिडीज जब्त की गई है। अर्पिता मुखर्जी की एक और संपत्ति पर ईडी की रेड हुई है और अर्पिता के रिश्तेदार असीम के घर ईडी के अधिकारी पहुंच गए हैं। अर्पिता के 2 फ्लैट से अब तक करीब 50 करोड़ से अधिक कैश मिला है।

ईडी को है ये शक

गुरुवार देर शाम को ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता के चिनार पार्क इलाके में अर्पिता मुखर्जी से जुड़े एक अन्य अपार्टमेंट पर छापा मारा।  ईडी के अधिकारी ने बताया, 'यह (चिनार पार्क) अपार्टमेंट अर्पिता मुखर्जी का है और हमें संदेह है कि उसके अन्य फ्लैटों की तरह, यहां भी नकदी जमा हो सकती है। हम पड़ोसियों से बात कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां किस तरह की गतिविधियां की गई हैं।' 

End of Article