Tiranga Bike Rally : राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बुधवार को अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाइक पर सवार होकर और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सांसदों ने लाल किले से विजय चौक तक रैली निकाली। संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आयोजित इस तिरंगा बाइक रैली का मकसद 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। इस तिरंगा बाइक रैली में सभी सांसदों से शामिल होने की अपील की गई थी लेकिन रैली में केवल भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री पहुंचे। इस रैली को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं।
विपक्ष की दूरी पर केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला
उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के जरिए देश को एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा है। यह उत्सव हर नागरिक है। सभी नागरिक यदि कोशिश करेंगे तो देश एक मजबूत राष्ट्र बनेगा। बाइक तिरंगा रैली से विपक्ष की दूरी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों को खुद के अंदर झांकना चाहिए। सरकार हमेशा चर्चा के लिए तैयार है। जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया। आज हम आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग तिरंगे पर भी सवाल उठा रहे हैं। मोदी जी जो काम करेंगे विपक्ष उसके उलट काम करेगा। उन्हें तो लगता है कि विपक्ष तिरंगे की जगह कहीं चीन का झंडा न थाम ले।
Tiranga Bike Rally : लाल किले से तिरंगा लेकर बाइक पर निकले सांसद, गिरिराज सिंह का तंज- विपक्ष कहीं चीन का झंडा न थाम ले
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 3, 2022, 10:08 AM IST
Tiranga Bike Rally : इस तिरंगा बाइक रैली को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाई। केंद्रीय मंत्र राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं।
End of Article
