देश

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया तेज, इलेक्शन कमीशन ने निर्वाचन अधिकारी किया नियुक्त

Vice President Election: चुनाव आयोग की ओर से उपराषट्रपति पद के चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति आर्टिकल 324 के तहत की गई है।

Image

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया तेज (फोटो- PTI)

Vice President Election: भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने प्रक्रियाएं तेज कर दी हैं। चुनाव आयोग की ओर से उपराषट्रपति पद के चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति आर्टिकल 324 के तहत की गई है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव हुआ जरूरी

जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण यह चुनाव कराना आवश्यक है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि कानून एवं न्याय मंत्रालय से परामर्श करके और राज्यसभा के उपसभापति की सहमति के बाद उसने 2025 के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पी सी मोदी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

किसे मिली जिम्मेदारी

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान संयुक्त सचिव, राज्यसभा सचिवालय गरिमा जैन और राज्यसभा सचिवालय निदेशक विजय कुमार को भी सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

क्या है समीकरण

संसद के दोनों सदनों की सदस्य संख्या इस समय 782 है और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी उम्मीदवार को 392 वोट हासिल करने होंगे, बशर्ते सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य (मनोनीत सदस्यों समेत) उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हैं। लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 542 सदस्यीय सदन में 293 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, वहीं ‘इंडिया’ गठबंधन के पास 234 सदस्य हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को राज्यसभा में लगभग 130 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। उच्च सदन में इंडिया के पास 79 सदस्यों का समर्थन है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!