देश

पीएम मोदी के कार्यकाल के 4078 दिन पूरे, इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू आगे

पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रधानमंत्री पद पर रहने लगातार 4,078 दिन पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के 4,077 दिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब इस मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो-narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को 4,078 दिनों तक लगातार भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है, जिससे वे इंदिरा गांधी (4,077 दिन, 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977) को पीछे छोड़कर इस श्रेणी में दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी से आगे सिर्फ अब देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू हैं।

दूसरे नंबर पर पीएम मोदी

पीएम मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में जवाहरलाल नेहरू जैसे पहले प्रधानमंत्री की बराबरी कर चुके हैं। हालांकि कार्यकाल के मामले में मोदी, जवाहर लाल नेहरू से पीछे हैं। लगातार सबसे अधिक दिन पीएम रहने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू शीर्ष पर हैं। वह 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे।

पीएम मोदी के नाम कई रिकॉर्ड

मोदी ने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, उसके बाद 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री बने। इस तरह से वे एक चुने हुए सरकार के मुखिया का कार्यभार राज्य और केंद्र (कुल 24 वर्षों से अधिक) संभालने वाले पहले भारतीय नेता बने हैं। मोदी वह पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए और कुल सेवा की अवधि में सभी गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्रियों से आगे हैं।

चुनाव जीत का महारिकॉर्ड

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में जन्मे मोदी केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं। एक अधिकारी ने कहा कि मोदी भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में से एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं-2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 और 2024 में आम चुनाव।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article