देश

दिग्गज पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, आतंकी हाफिज सईद के इंटरव्यू से बटोरी थीं सुर्खियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 02:30 PM IST

Ved Pratap Vaidik passed away: वेद प्रताप वैदिक का जन्म 1944 में इंदौर में हुआ था। 1958 से पत्रकारिता शुरू करने वाले वेद प्रताप वैदिक ने 78 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

Image

वेद प्रताप वैदिक का निधन (क्रेडिट: फेसबुक)

Ved Pratap Vaidik: देश के दिग्गज पत्रकारों में शुमार वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। 1958 से पत्रकारिता शुरू करने वाले वेद प्रताप वैदिक ने 2014 में आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था, इसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। वह देश के बड़े पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक भी थे।

वेद प्रताप वैदिक का जन्म 1944 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्‍ट्रीय राजनीत‍ि में पीएचडी की। इसके बाद वे कई भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे।

13 साल की उम्र में किया था हिंदी के लिए सत्याग्रह

वेद प्रताप वैदिक ने महज 13 साल की उम्र में हिंदी के लिए सत्याग्रह भी किया था। इस आंदोलन के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर अपना शोध ग्रंथ हिंदी में लिखा था, जिस कारण उनकी स्कॉलरशिप तक रोक दी गई थी। इस मामले को लेकर1966-67 में काफी हंगामा भी हुआ था।

कई राजनेताओं ने जताया शोक

वेद प्रताप वैदिक के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक भी जताया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन का समाचार पाकर काफी दुख हुआ। इसके अलावा वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article