देश

VB-G RAM G Bill: लोकसभा में 'वीबी जी राम जी' बिल पास, भारी हंगामों के बीच पारित हुआ विधेयक

VB G Ram G Bill Passed From Lok Sabha: लोकसभा में 'वीबी जी राम जी' बिल पास, भारी हंगामों के बीच विधेयक को पारित कर दिया गया। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधेयक पर चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Image

लोकसभा में वीबी- राम जी विधेयक पास।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

VB G Ram G Bill Passed From Lok Sabha: लोकसभा में 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) विधेयक को भारी हंगामों के बीच पारित कर दिया गया। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधेयक पर चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।

मनरेगा बनेगा 'वी-बी राम जी'

यह प्रस्तावित कानून 20 साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेगा।

विधेयक पारित होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजकर सात मिनट पर शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विपक्ष ने क्या लगाया आरोप?

बता दें कि विपक्ष ने सरकार पर महात्मा गांधी का अपमान करने और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के प्रावधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

संसद में इस विधेयक हो रहे चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने कागज फाड़कर और नारे लगाकर कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर विरोध मार्च किया था।

बिल को लेकर क्या बोले कृषि मंत्री?

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा, "NREGA में महात्मा गांधी का नाम '2009 के चुनावों को ध्यान में रखकर' जोड़ा गया था।" लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम 2009 के चुनावों को ध्यान में रखकर NREGA में जोड़ा गया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article