देश

शुरू होते ही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में फैलाया कचरा, रेलवे बोला-स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी, Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का भारतीय रेलवे ने संज्ञान लिया है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि रेलवे में स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि रेलवे प्रणाली सार्वजनिक संपत्ति है। अधिकारी ने आगे बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में यदि इस तरह का कचरा फैलाने या अस्वच्छ व्यवहार की कोई घटना होती है।

Image

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन में फैला कचरा। तस्वीर-@Indianinfoguide

Vande Bharat Sleeper Express : यात्रियों की सविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार ने वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर एक बड़ी पहल की है लेकिन यात्री इस पहल का स्वागत करते हुए नहीं दिख रहे हैं। इस ट्रेन के शुरू होते ही लोगों ने अन्य स्लीपर ट्रेनों की तरह इसका भी हाल किया है। इस नई ट्रेन में वे प्लास्टिक कचरा छोड़कर चले गए। ये गंदगी यात्रियों के सिविक सेंस को दिखाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सामने आए वीडियो में दिखा कचरा

सामने आए एक वीडियो में हाई-टेक ट्रेन की उद्घाटन यात्रा के कुछ ही घंटों बाद एक कोच में बिखरे प्लास्टिक पैकेट, डिस्पोजेबल चम्मच और खाने के कचरे को देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में गंदगी फैलाने की आलोचना हो रही है। लोगों का सवाल है कि बुनियादी सार्वजनिक अनुशासन के बिना विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा कैसे टिक सकता है।

X पर लोगों ने की आलोचना

वीडियो एक्स X पर इस कैप्शन के साथ साझा किया गया, 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की उद्घाटन यात्रा के कुछ ही घंटों के भीतर लोग कचरा फैलाने लगे। ज़रा नागरिक समझदारी देखिए।' दृश्य तेजी से वायरल हो गए और यूज़र्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिनमें निराशा और आक्रोश व्यक्त किया गया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जापान वाली पढ़ाई और सीख को भारत में लागू करने की वकालत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब भारत में जापान वाली स्कूलिंग की जरूरत है।

भारतीय रेलवे ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का भारतीय रेलवे ने संज्ञान लिया है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि रेलवे में स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि रेलवे प्रणाली सार्वजनिक संपत्ति है। अधिकारी ने आगे बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में यदि इस तरह का कचरा फैलाने या अस्वच्छ व्यवहार की कोई घटना होती है, तो उसे तुरंत साफ करने के लिए ऑन-बोर्ड समर्पित हाउसकीपिंग स्टाफ हमेशा उपलब्ध रहता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article