देश

Uttarakhand News: 'औरंगजेबपुर' अब कहलाएगा 'शिवाजी नगर', CM धामी ने कई जगहों के नाम बदले, देखें पूरी List

उत्तराखंड के 4 जिलों में 15 स्थानों के नाम बदल दिए गए हैं नाम बदलने को लेकर धामी सरकार का ये बड़ा फैसला सामने आया है, देखें पूरी लिस्ट

Image

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है, सीएम धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में बदल दिए हैं, बता दें कि औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है, बताते हैं कि यह कदम जनभावना और भारतीय संस्कृति के अनुरूप उठाया गया है कई जगहों के नाम बदले हैं, उसकी पूरी लिस्ट के बारे में जान लें...

हरिद्वार जिले में स्थित औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है वहीं गाजीवाली को आर्य नगर कर दिया गया है सीएम धामी ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा है।

देहरादून जिले में मियानवाला का नाम बदलकर रामजी वाला, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर और अब्दुल्ला नगर का नाम अब दक्ष नगर होगा, उधम सिंह नगर में सुल्तानपुर पट्टी नगर परिषद का नाम बदलकर कौशल्या पुरी रखा जाएगा वहीं नैनीताल जिले में, नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग और पंचक्की से आईटीआई तक की सड़क का नाम गुरु गोलवलकर मार्ग होगा।

सीएम धामी ने कहा है कि इससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे, वहीं विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन आगे भी जन भावना और भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किए जायेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article