देश

उत्तराखंड में मजार और मदरसे हटाने पर बोले CM धामी- हमने कानूनी व्यवस्था से किया काम, 6 हजार एकड़ जमीन को कराया मुक्त

Times now Summit 2025 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मदरसे बंद करने और मजारों को हटाने पर कहा कि ये मजारें सरकारी जमीन पर बनी हुई और जिन्हें अवैध पाया गया उन्हें सील किया गया। हमने कानूनी व्यवस्था से काम करते हुए 6 हजार एकड़ जमीन को मुक्त कराया है।

Image

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Times now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंस्लटिंग एडिटर सुशांत सिन्हा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में मजारें हटाने और मदरसे बंद करने के सवाल पर कहा कि उत्तराखंड में जो मदरसे गलत तरीके से चल रहे थे और जिन्हें अवैध पाया गया, उन्हें सील किया गया है। उन्होंने बताया कि ये मजार सरकारी जमीन पर बनी हुईं थी। हमने कानूनी व्यवस्था से काम किया है और 6 हजार एकड़ जमीन को मुक्त कराया है।

अपने कार्यकाल पर क्या बोले पुष्कर सिंह धामी

आगे पुष्कर सिंह धामी से जब उनके कार्यकाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - " 2022 के आम चुनाव में एक मिथक टूटा। हर बार उत्तराखंड में चुनाव होने पर सरकार बदल जाती है। लेकिन 2022 में उत्तराखंड की जनता ने इतिहास बना दिया, परिपाटी बदल दी। लोगों ने पीएम की बातों और वादों पर भरोसा जताया। सरकार में आने के बाद हमने विकास कार्य किए हैं, और कर भी रहे हैं। हमारा 71 प्रतिशत भूभाग पूरा जंगल है। जल, जीवन, पर्यावरण को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। उत्तराखंड देवभूमि, ऋषिभूमि और योगभूमि है, इनकी पवित्रता बनाए रखने के लिए हमने काम किया है।"

यूसीसी पर क्या बोले सीएम धामी

यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी ने कहा - "उत्तराखंड बहुत शांत प्रदेश है। सभी लोग भाईचारे और मेलमिलाप के साथ रहते हैं। हमने चुनाव में लोगों से वादा किया था कि हम यूसीसी लाएंगे। हमने अपना वचन निभाया है। 27 जनवरी को उत्तराखंड में यूसीसी लागू हुआ। यूसीसी के लिए हमने समाज के सभी वर्गों से बात की। लोगों की राय और विचार ड्रॉफ्ट में शामिल किए गए। यूसीसी संपूर्ण सुरक्षा का कानून है।"

लिविंग रिलेशनशिप हमारे समाज का हिस्सा नहीं - धामी

आगे सीएम धामी ने कहा कि लिविंग रिलेशनशिप हमारे समाज का हिस्सा नहीं है। यह हमारी संस्कृति नहीं है। हमने प्रावधान किया है यदि कोई इस रिलेशनशिप में है तो इसकी जानकारी माता-पिता को होनी चाहिए। संबंध खराब होने पर कपल में हिंसक गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। लिविंग रिलेशनशिप में बदलाव की संभावना नहीं दिखती।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article