देश

Uttarakhand Mazar: धामी सरकार का 'ऑपरेशन मजार', देवभूमि में 'लैंड जिहाद' पर बड़ा प्रहार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 22, 2023, 09:04 PM IST

Uttarakhand Mazar: उत्तराखंड में प्रशासन ने पिछले 90 दिनों में 330 से अधिक मजारों को ढहा दिया है। सीएम ने इस अभियान को लेकर कहा कि देवभूमि में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उत्तराखंड में होने वाले लैंड जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Uttarakhand Mazar: उत्तराखंड में अवैध मजारों पर धामी सरकार बड़ा प्रहार कर रही है। अवैध मजारों पर बुल्डोजर चल रहा है। इसी कड़ी में कई मजारों को ध्वस्त किया गया है। हालांकि खबरों के मुताबिक मजारों के नाम पर अतिक्रमण को लेकर चल रहे है बुलडोजर पर कई सवाल उठ रहे है।

सीएम ने की थी घोषणा

उत्तराखंड में प्रशासन ने पिछले 90 दिनों में 330 से अधिक मजारों को ढहा दिया है। सीएम ने इस अभियान को लेकर कहा कि देवभूमि में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उत्तराखंड में होने वाले लैंड जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक नए उत्तराखंड के निर्माण का दावा करते हुए घोषणा की थी कि राज्य में सभी अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

क्यो बोले थे धामी

धामी ने कहा था- "राज्य में, 1,000 से अधिक स्थानों की पहचान की गई है जहां अनावश्यक ‘मज़ार’ या अन्य निर्माण किए गए हैं। जब उनकी जांच की गई, तो उनके नीचे कोई अवशेष नहीं था। हमने कहा है कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम जबरन अतिक्रमण भी नहीं होने देंगे।"
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article