देश

PM Modi Popularity: पीएम मोदी जैसा कोई नहीं! दुनिया के कोने-कोने में बज रहा भारत का डंका

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 22, 2023, 06:36 PM IST

जिस तरह पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोडकर और प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया यह अकल्पनीय है। ऐसा भारतीय इतिहास में ही नहीं बल्कि विश्व इतिहास में भी कभी नहीं हुआ।

Image

सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलते हुए पीएम मोदी

Photo : Twitter

आज का सर्व विदित सत्य यह है कि प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता के शिखर पर हैं और अब इस बात को उनके विरोधी भी मानने लगे हैं, भले ही विरोध की राजनीति प्रत्यक्ष रूप से उन्हें इस बात को स्वीकार करने से रोक रही हो। जिस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से ऑटोग्राफ मांगा और कहा कि ' यकीन कीजिये आप बेहद लोकप्रिय हैं फिल्म एक्टर्स और मेरे रिश्तेदार भी उस रात्रिभोज का हिस्सा बनाना चाहते हैं जो हम आपके सम्मान में देने वाले हैं।"

पापुआ न्यू गिनी में बन गया इतिहास

और तो और जिस तरह पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोडकर और प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया यह अकल्पनीय है । ऐसा भारतीय इतिहास में ही नहीं बल्कि विश्व इतिहास में भी कभी नहीं हुआ। इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का गौरव बढाने में अग्रणी भूमिका निभाई है जो काबिल ए तारीफ है।

ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त स्वागत

ये कहना अतिश्योक्ती नहीं होगी कि विश्व पटल पर भारतीय प्रधानमंत्री की स्वीकार्यता लगातार बढ रही है। दुनिया का प्रत्येक राष्ट्र प्रमुख प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता है, उन्हें सुनना चाहता है। पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी स्वीकार किया कि सिडनी में मंगलवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को भाषण देना है, उस कार्यक्रम के लिये भी हमें इतने अनुरोध मिले हैं कि सबको मंजूरी देना संभव नहीं है।

पीएम मोदी टॉप पर

ग्लोबल लीडर रेटिंग में इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप पर हैं। एक सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता माना गया है। इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन छठे और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दसवें स्थान पर हैं। इस रेटिंग में प्रधानमंत्री मोदी 78% लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

Reported By- Sunita Arya Jha (Special Correspondent)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article