देश

Uttarakhand: 'सभी Exams में इंटरव्यू खत्म कर दिए जाएं', बोले CM धामी- युवाओं के भविष्य से न होने देंगे खिलवाड़

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 06:11 PM IST

कुमाऊं के गेटवे हल्द्वानी में हुई इस रैली में 10 से 15 हजार युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि युवाओं ने इस दौरान सीएम के फैसलों पर मुहर लगाई।

Image

उत्तराखंड के हलद्वानी में एक जनसभा को संबोधित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि समूह 'ग' की कोई भी परीक्षा...चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जा रही हो, सभी परीक्षाओं में इंटरव्यू की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी जाए, जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी शामिल रहेंगे। यानी जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त कर दी जाएगी।

उन्होंने बुधवार (एक मार्च, 2023) को हलद्वानी के रामलीला मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित आभार रैली (नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष्य में) में वह आगे यह भी बोले- उच्च पदों में जहां इंटरव्यू जरूरी हो...जैसे- पीसीएस या बाकी उच्च पद, वहां भी इंटरव्यू का प्रतिशत *कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा न रखा जाए। इंटरव्यू में किसी भी अभ्यर्थी को अगर 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा।

धामी आगे बोले- हल्द्वानी में युवाओं की ओर से किए गए इस भव्य स्वागत से मैं अभिभूत हूं। कड़ी मेहनत के दम पर परीक्षा देने वाले नौजवान के हक पर कोई डाका डाले तो उस बच्चे को और उसके माता पिता को कैसा लगता होगा। आपके हिस्से की सफलता का कोई और लाभ न उठा सके इसके लिए हम कड़े से कड़ा कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उनके मुताबिक, "ऐसे ही कदमों के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए हमने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है। ये कानून नकल माफिया को उसके गिरेबान से पकड़कर घसीटता हुआ काल कोठरी के अंदर तक ले जाएगा। मेरे युवा साथियों आप लोग अब निश्चिंत रहें। अब मेरे किसी भी युवा साथी के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article