देश

Times Now Summit 2022: दाढ़ी बढ़ाकर कोई मोदी नहीं बन सकता, 6 महीने में आएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड-धामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 03:59 PM IST

Times Now Summit 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गोवा के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य होगा जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा और उम्मीद है कि अगले 6 महीने में यह राज्य में लागू हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • चार धाम रोड प्रोजेक्ट की तहत दूसरे सर्किट डेवलप होंगे।
  • 50 हजार सरकारी नौकरियां आएंगी।
  • डबल इंजन सरकार से मिला फायदा।

Times Now Summit 2022: उत्तराखंड में अगले 6 महीने में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाएगा। इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (25 नवंबर) को टाइम्स नाउ समिट में किया है। उन्होंने कहा है कि इस दिशा में तेजी से कमेटी काम कर रही है, और उसकी सिफारिशों के बाद जरूरी कार्यवाही कर इसे लागू कर दिया जाएगा। धामी ने इसके अलावा राज्य में रोजगार के अवसर, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और राजनीति पर भी टाइम्स नाउ की एक्जीक्यूटिव एडिटर टाइम्स नाउ पद्मजा जोशी से विस्तार से बात की। राहुल गांधी पर किए गए एक सवाल पर धामी ने कहा कि कोई व्यक्ति केवल दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता।

राहुल गांधी पर कसा तंज

समिट में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और उनरी राजनीति पर किए गए सवाल पर धामी ने कहा कि कोई व्यक्ति केवल दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता। उसके लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और देश की सेवा के लिए हर एक पल लगाना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस संकल्प के जरिए आगे बढ़ रहे हैं। जहां तक एमसीडी चुनाव में मुख्यमंत्री के प्रचार की क्या जरूरत है, इस सवाल की बात है तो भाजपा अब बूथ लेवल से भी आगे जा चुकी है। हम पन्ना प्रमुख तक पहुंच गए हैं। मैं भी एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की जरूरत के अनुसार काम करता हूं।

6 महीने में आ जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर गठित कमेटी तेजी से काम कर रही है। इसके लिए कमेटी सभी संबंधित लोगों से विचार-विमर्श कर रही है। जहां तक इसे लागू करने की बात है तो बहुत जल्द ही यह लागू कर दिया जाएगा। टाइमफ्रेम का सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य होगा जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा और उम्मीद है कि अगले 6 महीने में यह राज्य में लागू हो जाएगा।

25 साल पूरे होने पर क्या तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2025 में राज्य के गठन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य अगले 3 साल में किस ओर जाएगा। उसके बाद 5 साल बाद और 10 साल हम कहां पहुंचेंगे। इसका पूरा रोडमैप तैयार किया गया है। और कोशिश है कि जो योजना बनाई गई है, वह निचले स्तर तक पूरी तरह से लागू हो। इसमें रोजगार के नए अवसर, माइग्रेशन को रोकने के कदम से लेकर विकास योजनाओं और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने पर जो रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ समय में कुल 50 हजार सरकारी नौकरियां भी आएंगी। इसके अलावा चारधाम प्रोजेक्ट की तरह दूसरे क्षेत्रों में कम लोकप्रिय धार्मिक स्थलों को भी नए प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article