देश

चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब नहीं होगा फ्री, चुकानी पड़ सकती है इतनी कीमत

Char Dham Yatra Online Fees: फीस जल्द से जल्द तय करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद फाइनल फीस तय की जाएगी।

Image

चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब नहीं होगा फ्री

Char Dham Yatra Online Registration: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर जाने वाले दर्शनार्थियों को अब बुकिंग कराने के लिए कुछ रुपये भरने पड़ेंगे। पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फ्री हो जाता था। रजिस्ट्रेशन कराने का मकसद ये होता है कि सरकार की जानकारी में रहे कि कितने लोग देवभूमि पर पधार रहे हैं। इस बीच खबर आई कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को फीस देनी होगी।

कम से कम कितनी होगी फीस?

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा, 'उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को फीस देनी होगी। फीस जल्द से जल्द तय करने के लिए गढ़वाल डिवीजन के एडिशनल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। चार धाम यात्रा के लिए फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए कम से कम 10 रुपये फीस ली जानी चाहिए। कमेटी की रिपोर्ट आने और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद फाइनल फीस तय की जाएगी।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल

लक्षद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

लक्षद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

INDI ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर-होर्डिंग, ECI-EVM पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप

INDI ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर-होर्डिंग, ECI-EVM पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप