Uttarakhand DGP IPS Ashok Kumar Farewell: उत्तराखंड डीजीपी और 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार 30 नवंबर 2023 को अपने पद से रिटायर हो गए। उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें शानदार विदाई दी। जिस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड पुलिस के साथियों का हृदय से आभार, जो उन्होंने मुझे इतनी सम्मानजनक विदाई दी। उत्तराखंड पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार पर बैठाया और दोनों तरफ रस्सी बांधकर अपने हाथों से खींचा। इस तरह की विदाई बहुत कम पुलिस अधिकारियों को मिलती है। आईपीएस अशोक कुमार ने बतौर उत्तराखंड डीजीपी की कमान तब संभाली जब संपूर्ण देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम काम किए। आम जनता की समस्याओं को दूर किया, लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी की।
