देश

नोएडाः न्यू ईयर पर काटा बवाल तो खैर नहीं, पुलिस ने किए ये इंतजाम; ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 10:28 PM IST

Noida Latest News: पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने इस बारे में बताया कि शराब पीकर या मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Noida Latest News: उत्तर प्रदेश (यूपी) के नोएडा में न्यू ईयर पर हुड़दंग करने और हंगामा काटने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नए साल के जश्न से पहले शहर की पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। जिले में इस दौरान तीन हजार पुलिस वाले तैनात किए जाएंगे, जबकि बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-18 के ग्रेट इंडिया प्लेस (जीआईपी) मॉल और गार्डन गैलेरिया में पूरी रात 300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि नोएडा के कनॉट प्लेस कहलाने वाले सेक्टर 18 के मार्केट में पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस इस दौरान शराब में टल्ली लोगों के लिए कैब की व्यवस्था भी करेगी। सभी मॉल्स और प्रमुख स्थानों पर इस दौरान महिला हेल्प डेस्क भी मिलेगी, जिसे तैयार कर लिया गया है। मदद की स्थिति में लोग फोन कॉल करके पुलिस हेल्पडेस्क से कैब मंगा सकेंगे। ये जानकारियां नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की ओर से गुरुवार (28 दिसंबर, 2023) को दी गईं।

वैसे, गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस इससे पहले 31 दिसंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी (यातायात परामर्श) जारी कर चुकी है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि शराब पीकर या मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परामर्श में पुलिस ने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर सड़कों पर वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए विभिन्न यातायात व्यवस्थाएं की जाएंगी।

यादव ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनज़र यातायात को सुगम तरीके से चलने के लिए 31 दिसंबर को नोएडा शहर के सेक्टर 18, जीआईपी, गार्डन गलेरिया, डीएलएफ, सेंन्टर स्टेज, मोदी, लॉजिक्स, स्पेक्ट्रम, स्काईवन, स्टार्लिंग, गौर, अंसल और वेनिस इत्यादि मॉल और बाजारों में यातायात के लिए मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article