देश

यूपी में पहली बार होगी जातिगत जनगणना, इस तारीख से घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, मोबाइल ऐप से जुटाया जाएगा डेटा

UP Census 2026-2027: उत्तर प्रदेश में भारत की 16वीं जनगणना को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह जनगणना दो चरणों में होगी। पहला चरण मई 2026 में मकानों की गणना के लिए होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के लिए किया जाएगा।

Image

पहला चरण मई 2026 से शुरू, मकानों की होगी विस्तृत गणना

UP Census 2026-2027: उत्तर प्रदेश में भारत की 16वीं जनगणना को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में राज्य सरकार ने पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जनगणना के निदेशक और मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी IAS शीतल वर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 22 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगा। इस चरण में मकानों की गणना और मकानसूचिकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा।

फरवरी 2027 में होगा दूसरा चरण

इसमें जनगणना एजेंट घर-घर जाकर हर मकान की स्थिति, परिवार को मिलने वाली सुविधाएं और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी एक मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज करेंगे। दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा। इस दौरान जनसंख्या की विस्तृत गणना की जाएगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी एकत्र की जाएगी। यह प्रक्रिया पहले चरण में जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर आगे बढ़ेगी। राज्य में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। करीब 5.25 लाख कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस बार की जनगणना में जातिगत जनगणना भी शामिल

इनमें सभी 18 मंडल आयुक्त, 75 जिलाधिकारी, 17 नगर आयुक्त, 600 जिला स्तरीय अधिकारी, 1195 चार्ज अधिकारी, 285 मास्टर ट्रेनर, 6939 फील्ड ट्रेनर के साथ लगभग 5 लाख पर्यवेक्षक और प्रगणक शामिल हैं। इस बार की जनगणना में जातिगत जनगणना भी शामिल होगी, जो दूसरे चरण में की जाएगी। इसे आजादी के बाद पहली बार लागू किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए अभी SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार नहीं हुई है।

शीतल वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में केंद्र सरकार की नीति के अनुसार जातीय जनगणना होगी। पहले चरण में केवल मकानों और घरेलू जानकारी का डेटा लिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में व्यक्तिगत स्तर पर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह जनगणना आने वाले समय में विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें