US Iran War: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में जानकारी दी कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई है।
आम नागरिकों की मौत स्वीकार्य नहीं: भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की मौत और नागरिक ढांचे को हो रहे नुकसान को लेकर भारत बेहद चिंतित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि ऊर्जा आपूर्ति और जरूरी सामानों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करना भी भारत के लिए बेहद अहम है। इसके साथ ही भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा भारत ने शांति और कूटनीतिक तौर पर समस्याओं का समाधान निकालने की वकालत की है।
स्ट्रेट ऑर्फ होर्मुज बंद रहेगा: अयातुल्ला मोजतबा
बता दें कि गुरुवार शाम को ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने पहली बार दुनिया के सामने उनके संदेश दिया। उनके संदेश को गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्ट्रेट ऑर्फ होर्मुज बंद रहेगा।
वहीं, उन्होंने कहा कि खाड़ी अरब पड़ोसी देशों पर ईरान के हमले जारी रहेंगे। ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने खाड़ी देशों से अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यूएस बेस पर हमला किया जाएगा। बच्चे की हत्या का बदला लेंगे। इलाके के सभी यूएस बेस बंद कर दिया जाएगा।
हम यूएस बेस को बनाएंगे निशाना: ईरान के सुप्रीम लीडर
ईरान द्वारा पड़ोसी देशों पर किए हमले को लेकर भी खामेनेई ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ईरान ने सिर्फ अमेरिकी एयर बेस को ही निशाना बनाया है। वहीं, आगे भी क्षेत्र में मौजूद सभी एयर बेस पर हमला करेंगे।
