देश

गृह मंत्री से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- आतंकवाद, ड्रग ट्रैफिकिंग सहित कई मुद्दों पर हुई बातचीत

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात के बारे में गोर ने कहा कि गृह मंत्री के साथ उनकी यह मुलाकात काफी सार्थक रही। बैठक के दौरान हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग बढ़ाने, नॉर्कोटिक्स एवं अवैध ड्रग से अपने लोगों को बचाने पर चर्चा हुई।

Image

गृह मंत्री अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत से मिले सर्जियो गोर।

Sergio Gor meets Amit Shah: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात के बारे में गोर ने कहा कि गृह मंत्री के साथ उनकी यह मुलाकात काफी सार्थक रही। बैठक के दौरान हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग बढ़ाने, नॉर्कोटिक्स एवं अवैध ड्रग से अपने लोगों को बचाने पर चर्चा हुई। गोर ने कहा कि बैठक में सीमा की सुरक्षा और दोनों देशों में अपराधियों को संयुक्त रूप से न्याय के कठघरे में लाने पर भी बातचीत हुई। फ्रांस में आयोजित जी-7 समिट से लौटने के बाद गोर ने गृह मंत्री से मुलाकात की है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

गोर ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'माननीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक शानदार बैठक हुई।' उन्होंने कहा, 'आतंकवाद से लड़ने, अपने लोगों को मादक पदार्थों और अवैध दवाओं से बचाने, हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने और दोनों देशों में अपराधियों को संयुक्त रूप से न्याय के कटघरे में लाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर हमारी सार्थक चर्चा हुई।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article