देश

NNM 2024: हमारी पूरी तैयारी है, आगे पेपर लीक नहीं होगा, बोलीं यूपी की शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 28, 2024, 04:23 PM IST

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने पेपर लीक समेत उत्तर प्रदेश की शिक्षा को लेकर किए गए सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।

Image

उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार से पहले ठेके पर नकल होती थी। पूरी सूची बनती थी किसको पास कराना है। योगी सरकार में तुरंत कार्रवाई होती है। समय पर परीक्षा हु और रिजल्ट आया। इस बार भी 10वीं और 12वीं में नकल की कोई शिकायत नहीं आई। भर्ती परीक्षा लीक पर उन्होंने कहा कि जहां तक पेपर लीक होने की बात है। जो सबूत मिले उसके आधार पर रद्द कर दी गई। आने वाले समय में नकल विहीन परीक्षा होगी। छात्र लगन से परीक्षा देंगे और पास होंगे।

पढ़ाई में भी होगी एकरुपता

सिलेबस में भगवान राम के बारे में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संसार भ्रम और संदेह से भरा है। उनके बारे तर्क करना गलत है। मदरसों में भी राम के बारे में पढ़ने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार चाहते हैं कि पढ़ाई में भी एकरुपता होगी। हम किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। सभी के लिए समान अवसर दिए जाए। योजनाओं के लाभ सभी के लिए बराबर हैं।

समय बताएगा सिलेबस में भगवान राम की जरूरत है या नहीं

सिलेबस से मुगल बादशाह के हटाने पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का ही जन्म हो सकता है। मोहम्मद का नहीं। अयोध्या में कानून के हिसाब से सब कुछ हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि ये तो समय बताएगा कि सिलेबस में भगवान राम की जरुरत है या नहीं।

परिवार से मिलती है बच्चों को पहली शिक्षा

बीजेपी और आरएसएस का एजेंडा सेट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बच्चे अबोध होते हैं, उन्हें सबसे बड़ी शिक्षा अपने परिवार से मिलता है। जिसके घर में जिस प्रकार का वातावरण होता है, वह उसी तरह से जीता है।

हर किसी पर वर्कलोड है

टीचर पर बोझ के सवाल पर कहा कि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं उसपर वर्कलोड न हो। हम रात में 12 बजे सोते हैं और सुबह पांच बजे जागते हैं।

हमारी पूरी तैयारी है, आगे पेपर लीक नहीं होगा

लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर पेपर लीक का असर पड़ेगा उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है, आगे पेपर लीक नहीं होगा। मदरसों में राम को पढ़ाए जाने पर उन्होंने कहा कि शिक्षा को मुद्दा नहीं बनाया जा सकता है। हमारी शिक्षा व्यवस्था व्यापक दृष्टि रखती है।

विकास के मुद्दे पर चुनाव में जाएंगे

हम विकास के मुद्दे पर चुनाव में जाएंगे। हमारी सरकार ने लोगों के शौचालय बनाए गए। आयुष्मान कार्ड से गरीबों इलाज हो रहा है। स्वयं सहायता समूह से महिलाएं सशक्त हो गई है।

आज सब सुरक्षित हैं। सबके लिए कानून है। टीचर में बहाली पर उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस भूमिका में है यही नीयत कही है तो विपक्ष रहेगा ही नहीं। यूपी लोग सिर्फ योगी और देश में सिर्फ मोदी को पसंद कर रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित