देश

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने सुनी Muslim महिलाओं की फरियाद, कहा- 'घबराओ मत', देखें VIDEO

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2022, 09:05 PM IST

cm yogi gorakhpur janta darbar:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया, जहां काफी संख्या में लोग अपनी अपनी फरियाद लेकर वहां पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैसे तो सूबे के सीएम हैं, लेकिन वो गोरखपुर के लोगों की फरियाद सुनना नहीं भूलते हैं और अपने व्यस्ततम समय में टाइम निकालकर वहां जरूर जाते हैं, इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया जहां उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी।

सीएम से अपनी समस्याओं की फरियाद करने करीब हजार लोग से ज्यादा वहां पहुंचे थे, बताते हैं कि जिसमें से काफी लोगों की शिकायतों को सीएम ने खुद सुना और मौके पर ही उसके निस्तारण की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

इस दौरान कुछ मुस्लिम महिलाओं की समस्याएं भी उन्होंने सुनी। सीएम योगी ने मुस्लिम महिला की फरियाद सुन उसे कहा कि घबराओ मत। उन्होंने महिला को अपने बच्चों को स्कूल भेजने को भी कहा।

सीएम योगी से सभी तरह की शिकायतों के निवारण से लिए वहां लोग पहुंचे इस दौरान किसी ने सीएम योगी से इलाज के लिए मदद मांगी, तो किसी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो किसी ने अन्य समस्यायों की ओर ध्यान इंगित किया उन्होंने सभी की समस्याएं सुनी और सभी को पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article