BJP New team in UP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार को अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। इस सांगठनिक बदलाव में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। सत्यपाल सैनी, पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को उपाध्यक्ष और दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 18 मंत्री बनाये गए हैं। रामपरताप सिंह चौहान, संजय राय को फिर से महामंत्री बनाया गया है जबकि मांट से विधायक राजेश चौधरी महामंत्री बनाए गए हैं। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
BJP ने इन चेहरों को बनाया उपाध्यक्ष
पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी , ब्रज बहादुर , डॉ धर्मेंद्र सिंह , कामेश्वर सिंह , मोहित बेनीवाल , देवेश कोरी , प्रियंका रावत , दुर्विजय शाक्य रमेश सिंह , नीरज सिंह , अर्चना मिश्रा , पूजा पाल , शंकर गिरी , कृतिका अग्रवाल , राजेश यादव , कृष्ण बिहारी राय , आलोक गुप्ता बीजेपी के उत्तर प्रदेश टीम में उपाध्यक्ष होंगे।
UP बीजेपी के 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष
1. गोरखपुर- विनोद राय2. अवध- अवधेश द्विवेदी
3. काशी- अशोक चौरसिया
4. कानपुर- रामकिशोर साहू
5. पश्चिम- नवाब सिंह नागर
6. बृज- पूरन लोधी
मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक बनाया गया। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सरोज कुशवाह को सौंपी गई है।
नई टीम के गठन में संगठन महामंत्री धर्मपाल की भूमिका अहम
बताया जा रहा है कि इस नई टीम का गठन करने में संगठन महामंत्री की भूमिका काफी अहम रही है। अब प्रदेश कार्यकारिणी की यह नई टीम 2027 के विधानसभा चुनाव और फिर आगे 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर काम करेगी। संगठन महामंत्री धर्मपाल ने क्षेत्रीय एवं एवं जातिगत समीकरण को साधते हुए नई टीम का गठन किया है। धर्मपाल सिंह भी सुनील बंसल की तरह एबीवीपी बैकग्राउंड से आते हैं। वह 2017 से झारखंड में बीजेपी के संगठन महामंत्री हैं। इनका उत्तर प्रदेश में और खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओबीसी समुदाय में अच्छा प्रभाव है। सुनील बंसल की तरह धर्मपाल की भी सांगठनिक क्षमता काफी मजबूत मानी जाती है।
