देश

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

BJP ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान तथा श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अपना नौवां उम्‍मीदवार भी उतार सकती है।

Image

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026।

Photo : PTI

UP Rajyasabha Election 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ उम्मीदवार मंगलवार को एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

BJP ने आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र होंगे। नामांकन भरने की प्रक्रिया के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अपने आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान तथा श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अपना नौवां उम्‍मीदवार भी उतार सकती है।

अपना नाम देखकर मुझे हैरानी हुई-धर्मपाल सिंह

उप्र पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को उम्मीदवार घोषित होने पर 'हैरानी' जताई। धर्मपाल सिंह ने 'पीटीआई-वीडियो’ से कहा, 'उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम देखकर मुझे हैरानी हुई। मैं पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं।' पार्टी उम्मीदवार विद्या सागर सोनकर ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। राज्यसभा उम्मीदवार प्रकाश पाल ने भी टिकट देने के लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। बाराबंकी से पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

राज्यसभा की 10 सीटों पर हो रहा चुनाव

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए, आदित्यनाथ ने 'एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'आज घोषित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। आप सभी की ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं।' पार्टी की उप्र इकाई के अध्‍यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने भी उम्‍मीदवारों को बधाई दी। राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए मंगलवार आखिरी दिन है और 16 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय की गई है। उप्र में, राज्यसभा की 10 सीट पर चुनाव हो रहा है, जिसके लिए समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट)

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग