देश

'कैसे सुरक्षित रहेंगी बेटियां', सेंगर की सजा सस्पेंड होने पर बोलीं उन्नाव रेप पीड़िता; SC का खटखटाएंगी दरवाजा

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म मामले में सात साल की सजा काट चुके भाजपा से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को दिल्ली हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे मामलों में दोषी को जमानत मिल जाती है तो देश की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी?

Image

भाजपा से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म मामले में सात साल की सजा काट चुके भाजपा से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को दिल्ली हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता की प्रतिक्रिया सामने आई जिसमें उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले को 'काल' के समान बताया और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला हमारे लिए 'काल' के समान है, हम इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

सेंगर को सशर्त जमानत

हाई कोर्ट ने दुष्कर्म मामले दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील लंबित रहने तक कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक लगाई है और अपील पर फैसला आने तक सशर्त जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि कुलदीप सेंगर पीड़िता के घर के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं आएगा और पीड़िता या उसकी मां को धमकी नहीं देगा। कोर्ट ने कहा कि शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत खुद-ब-खुद रद्द हो जाएगी।

जेल से बाहर आएगा सेंगर?

कुलदीप सेंगर ने दिसंबर 2019 के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। हालांकि, वह जेल में ही रहेगा, क्योंकि वह पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में 10 साल की सजा भी काट रहा है और उस मामले में उसे जमानत नहीं मिली है।

पीड़िता ने क्या कुछ कहा?

हाई कोर्ट के फैसले पर पीड़िता ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि उसके परिवार के सदस्यों, वकीलों और गवाहों की सुरक्षा पहले ही हटा दी गई थी और कोर्ट के फैसले ने उसके डर को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, ''अगर ऐसे मामलों में दोषी को जमानत मिल जाती है तो देश की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? हमारे लिए यह फैसला 'काल' (मौत) से कम नहीं है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें