देश

बाढ़ से नहीं बिगड़ें हालात इसलिए एक्शन में आए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को देश में बाढ़ प्रबंधन की समग्र तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान गृह मंत्री ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

Image

अमित शाह ने बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Photo : ANI

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को देश में बाढ़ प्रबंधन की समग्र तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय जय शक्ति मंत्री, सीआर पाटिल, गृह राज्य मंत्री, नित्यानंद राय, गृह मंत्रालयों/विभागों के सचिव; जल संसाधन, नदी विकास और नदी कायाकल्प; पृथ्वी विज्ञान; पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन; सड़क परिवहन और राजमार्ग; रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष; एनडीएमए के सदस्य और सचिव (स्वतंत्र प्रभार); एनडीआरएफ और आईएमडी के महानिदेशक; सीडब्ल्यूसी, एनएचएआई के अध्यक्ष और संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक में हुई।

कई राज्यों में बाढ़ से अबतक हो चुका है भारी नुकसान

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और कुछ अन्य राज्यों में मानसून के दौरान भूस्खलन और बारिश से संबंधित अन्य समस्याएं देखी जाती हैं असम के नागांव जिले में बाढ़ ने करीब 6000 लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिले के कामपुर और राहा राजस्व सर्किल के अंतर्गत 35 गांव जलमग्न हो गए हैं और 1089 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी जलमग्न हो गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, 19 जिलों के करीब 3 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अकेले करीमगंज जिले में 2.43 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 19 जिलों के 48 राजस्व सर्किल के अंतर्गत 979 गांव बाढ़ की मौजूदा लहर से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 3326.31 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को जलमग्न कर दिया है। चक्रवात रेमल ने असम में भी भारी बारिश की है, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है। चक्रवात रेमल के बाद आई बाढ़ में 29 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article