देश

उत्तराखंड में इसी महीने लागू होगी 'समान नागरिक संहिता', सीएम धामी का बड़ा ऐलान

Uttarakhand Uniform Civil Code: उत्तराखंड में धामी सरकार 26 जनवरी 2025 से 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) लागू करने की घोषणा कर सकती है।

Image

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में पास हो चुका है UCC बिल
  • इसी महीने से लागू होने का ऐलान
  • हालांकि तारीख पर अभी सस्पेंस

Uttarakhand Uniform Civil Code: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड कब लागू होगा, इसकी तारीख भले ही सरकार ने फाइनल न की हो, लेकिन किस महीने में लागू होगा, ये फाइनल कर हो गया है। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा उत्तराखंड में इसी महीने समान नागरिक संहिता लागू होगी।

यूसीसी को लेकर तैयारियां पूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) को लेकर बड़ा ऐलान किया। पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में इसी महीने 'समान नागरिक संहिता' को लागू कर दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जनवरी महीने से 'समान नागरिक संहिता' को लागू कर दिया जाएगा। इसे लागू करने की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

उत्तराखंड बन जाएगा पहला राज्य

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) सहित सरकार के बनाए गए तमाम कानूनों की सराहना की थी। 'समान नागरिक संहिता' लागू होते ही उत्तराखंड आजादी के बाद इस कानून को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) शादी, तलाक, मेंटेनेंस, संपत्ति का अधिकार, गोद लेने और उत्तराधिकार जैसे विषयों को समेटे हुए है। व्यक्ति किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय से जुड़ा हो, सभी के लिए 'यूसीसी' एक समान कानून है।

बीजेपी ने किया था वादा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सत्ता में आती है तो 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) को लागू किया जाएगा। भाजपा ने इस चुनावी वादे को अपने एजेंडे में भी प्रमुखता से स्थान दिया था। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनते ही 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) को लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई थी। इससे पहले माना जा रहा था कि धामी सरकार 1 जनवरी 2025 से राज्य में 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) को लागू कर देगी। हालांकि, निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की वजह से सरकार 23 जनवरी तक कोई फैसला नहीं ले सकती है।

किस तारीख को लागू होगा यूसीसी

इस स्थिति में माना जा रहा है कि उत्तराखंड की धामी सरकार 26 जनवरी 2025 से 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) लागू करने की घोषणा कर सकती है। भाजपा का मानना है कि उत्तराखंड में 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) लागू होने के बाद यह सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में एक मिसाल बनेगा। राज्य सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर 'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित