देश

Uma Bharti Security: उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान और दुबई से आया फोन, पूछी लोकेशन

Uma Bharti security: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास पाकिस्तान और दुबई से फोन आए, फोन करने वालों ने उमा भारती की लोकेशन के बारे में जानकारी मांगी।

Image

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती

Uma Bharti security: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) के कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई से फोन आए और उनसे बार-बार लोकेशन पूछी गई उन्होंने अपने को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि पूछताछ के लिए लोकेशन जानना चाहते हैं।

उमा भारती के कार्यालय प्रभारी की ओर से जारी किए गए बयान में आगे कहा गया है, दोनों ही फोन नंबरों की ट्रूकॉलर से सर्च की गई तो एक नंबर पाकिस्तान के एम. हुसैन और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास के नाम का निकला।

पूरी जानकारी डीजी और एडीजी इंटेलीजेंस को भेज दी गई

दोनों फोन नंबर के बाहरी होने की पुष्टि के बाद उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा इसकी पूरी जानकारी पुलिस महानिदेशक और एडीजी इंटेलीजेंस को भेज दी गई है।कार्यालय प्रभारी द्वारा जारी किए गए बयान को उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है।

उमा भारती की पहचान एक हिंदूवादी और आक्रामक नेता की

अयोध्या में बाबरी ढांचा ढाए जाने वालों की सूची में उनका नाम सबसे आगे चर्चा में रहा है। वे अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहती हैं। अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हुए ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आई। उमा भारती गुना संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जरूर प्रचार करने पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने अपने और सिंधिया राजपरिवार के रिश्तों को याद किया था। साथ ही मतदाताओं को भरोसा दिलाया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कहेंगे वह करेंगे भी, उनका इस समय सबसे ज्यादा जोर गंगा नदी की सफाई पर है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!