भोपाल

MP Liquor Policy: शिवराज सरकार के लिए सिरदर्द बनीं उमा भारती! चेताया-'अगर नई शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो...देखें ये Video

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 08:12 PM IST

Uma Bharti open threat:उमा भारती ने मध्य प्रदेश की शराब नीति को लेकर शिवराज सरकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर नई शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा।

Uma Bharti on MP liquor policy: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने धमकी देते हुए कहा कि अगर नई शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा। प्रदेश की हजारों शराब दुकानों पर वो होगा जो नजीर बनेगा। वो उदाहरण देखने को मिलेगा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज नहीं सुनोगे तो क्या होगा?', राजधानी भोपाल के एक मंदिर में प्रवास पर कर रही पूर्व सीएम उमा भारती ने ये बात कही है।

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर मधुशाला में गौशाला खोलने का आंदोलन ओरछा में शुरू करने जा रही हैं उन्होंने सरकार को मंच से खुली धमकी भी दी है इससे पहले उमा भारती ने कहा कि अयोध्या मंदिर में चार दिन का प्रवास बहुत आनंदमयी रहा।

गौर हो कि उमा भारती भोपाल के अयोध्या नगर के हनुमान और दुर्गा मंदिर में प्रवास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ओरछा के ठीक मुहाने पर राम राजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है। वह अवैध है, विधि विभाग की भूल से उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया है। इसलिए मैं परसों मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं। यह एकमात्र उदाहरण होगा, बाकी मैं नई शराब नीति की प्रतीक्षा करुंगी।

उमा भारती ने कहा कि 21 जनवरी को शिवराज जी के साथ हुई मेरी मुलाकात में स्वयं शिवराज जी ने मुझे बताया कि 31 जनवरी को नई शराब नीति की घोषणा करेंगे, क्योंकि यही नियम हैं। यदि जनहित, महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों का भविष्य, उसको ध्यान में रखकर यह तारीख आगे बढ़ाई गई है तो यह बहुत स्वागत योग्य हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें