देश

MP: गरबा पंडाल में मुसलमान, मचा घमासान! उज्जैन से इंदौर तक कटा बवाल, 3 धराए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:25 PM IST

बजरंग दल ने इससे पहले गुरुवार को कहा कि उसने इंदौर में पिछले तीन दिनों के दौरान आठ मुस्लिम युवकों को पुलिस के हवाले किया है। संगठन का आरोप है कि युवक "लव जिहाद" के इरादे से गरबा पंडालों में अपनी पहचान छिपाकर दाखिल होने के बाद ‘‘अनैतिक गतिविधियों’’ में शामिल थे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : IANS

मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन (Ujjain) में शनिवार रात (दो अक्टूबर, 2022) गरबा पंडाल (Garba Pandal) में जमकर बवाल हुआ। कुछ मुस्लिम युवकों के अंदर घुसने और डांस वाली जगह पर पहुंचने के बाद विवाद तब बढ़ा, जब हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ा और फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

ताजा मामला कालीदास अकादमी में सजे गरबा पंडाल का है। वहां तीन मुस्लिम युवक पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने कुछ लड़कियों की तस्वीरें क्लिक कर ली थीं। बाद में वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और उन्होंने कथित तौर पर युवकों के साथ मारपीट की। हालांकि, पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद काफी कहासुनी हुई।

वहां ऐसा तब हुआ, जब पंडाल में जगह-जगह लिखा था कि गैर-हिंदुओं की एंट्री यहां नहीं है। वहीं, इंदौर में भी इसी तरह का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि मुस्लिम लड़कों ने हिंदू लड़कियों के साथ सेल्फी ली। तीन लोगों को इस मामले में पकड़ा गया है।

बजरंग दल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इंदौर में पिछले तीन दिनों के दौरान आठ मुस्लिम युवकों को पुलिस के हवाले किया है। संगठन का आरोप है कि युवक "लव जिहाद" के इरादे से गरबा पंडालों में अपनी पहचान छिपाकर दाखिल होने के बाद ‘‘अनैतिक गतिविधियों’’ में शामिल थे।

बजरंग दल की इंदौर इकाई के संयोजक तन्नू शर्मा ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया,‘‘हमने लव जिहाद रोकने के लिए अपने 400 कार्यकर्ताओं की शहर के अलग-अलग गरबा पंडालों में तैनाती की है। इनकी जिम्मेदारी निगरानी करना है कि अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कोई व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर इन पंडालों में तो दाखिल नहीं हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘अनैतिक गतिविधियों’’ की सूचना मिलने पर पिछले तीन दिनों में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग इलाकों के गरबा पंडालों से कुल आठ मुस्लिम युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

वैसे, महाकाल की नगरी से पहले गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र के अकोला में गरबा पंडाल में कुछ मुस्लिम युवकों को पकड़ा जा चुका है, जो वहां पर कथित तौर पर लड़कियों की तस्वीरें लेते पकड़े गए थे। बजरंग दल ने गुरुवार को दावा किया था कि वह गुजरात में नवरात्रि के दौरान ‘गरबा’ स्थलों पर होने वाली ‘‘लव जिहाद’’ की घटनाओं को रोकने के लिए काम कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित