देश

खुशखबरी! 6 करोड़ बच्चों को होगा सीधा फायदा, Aadhaar अपडेट कराने पर नहीं लगेगा कोई पैसा; जानें नियम और शर्तें

Aadhaar Card Update: भारत सरकार ने बच्चों के लिए बड़ी राहत दी है। अब 7 से 15 साल के बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो) पूरी तरह मुफ्त होगा। UIDAI ने 7 से 15 साल के बच्चों के लिए Mandatory Biometric Update (MBU) फीस पूरी तरह से माफ कर दी। इस फैसले से लगभग 6 करोड़ बच्चों को फायदा होगा।

Image

आधार कार्ड अपडेट पर नहीं लगेगा पैसा (फोटो साभार: iStock)

Aadhaar Card Update: भारत सरकार ने बच्चों के लिए बड़ी राहत दी है। अब 7 से 15 साल के बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो) पूरी तरह मुफ्त होगा। इस फैसले से लगभग 6 करोड़ बच्चों को फायदा मिलेगा। पहले बच्चों को 5 साल की उम्र में आधार बनवाते समय फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता देना होता है, लेकिन फिंगरप्रिंट और आईरिस नहीं लिए जाते। इसलिए 5 और 15 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी होता है। अब इस अपडेट का शुल्क एक साल के लिए पूरी तरह माफ कर दिया गया है। इससे बच्चों को स्कूल में एडमिशन, एंट्रेंस एग्ज़ाम रजिस्ट्रेशन, छात्रवृत्ति और डीबीटी जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। माता-पिता/अभिभावक अपने बच्चों का आधार बायोमेट्रिक समय पर अपडेट कराएं।

कब लागू होगा यह निर्णय?

UIDAI के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2025 से यह निर्णय लागू हो चुका है और यह अगले एक साल तक रहेगा। Aadhaar में पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सिर्फ फोटो, नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता दर्ज किया जाता है। उस उम्र में फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक नहीं लिए जाते क्योंकि ये पूरी तरह विकसित नहीं होते।

जब बच्चा 5 साल का होता है, तब उसकी बायोमेट्रिक अपडेट करनी होती है, इसे पहला Mandatory Biometric Update (MBU) कहते हैं। और 15 साल की उम्र में दूसरी बार बायोमेट्रिक अपडेट करनी होती है। अब 5 से 17 साल के बच्चों के लिए यह अपडेट मुफ्त होगी। पहले 5–7 और 15–17 साल की उम्र में यह अपडेट मुफ्त थी, इसके बाद Rs.125/- शुल्क लिया जाता था।

बायोमेट्रिक अपडेट होने के बाद बच्चे आसानी से स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं, एंट्रेंस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, स्कॉलरशिप और DBT (Direct Benefit Transfer) जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अभिभावकों से UIDAI ने अपील की है कि वे अपने बच्चों की Aadhaar बायोमेट्रिक अपडेट जल्द से जल्द करवा लें।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article