देश

उडुपी वीडियो कांड पर CM सिद्दारमैया बारे में किया था 'आपत्तिजनक पोस्ट', BJP कार्यकर्ता अरेस्ट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 28, 2023, 05:12 PM IST

Udupi Video Case : सिद्दारमैया के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट को ट्विटर एवं फेसबुक पर शेयर किया गया। भाजपा कार्यकर्ता का यह पोस्ट सामने आने पर उनके खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया।

Image

बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार। तस्वीर-शकुंतला एस फेसबुक

Udupi Video Case : उडुपी वीडियो कांड पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक कायकर्ता गिरफ्तार हुई है। दरअसल, आरोपी शकुंतला ने कांग्रेस नेता के एक पोस्ट को शेयर किया है। अपने पोस्ट में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा उडुपी केस का इस्तेमाल 'एक राजनीतिक हथियार' के रूप में कर रही है। इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए शकुतंला ने पूछा कि 'यदि ऐसा सिद्दारमैया की बहू अथवा पत्नी के साथ हुआ होता तो भी आप ऐसा ही कहते?'

केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तार हुई भाजपा कार्यकर्ता

सिद्दारमैया के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट को ट्विटर एवं फेसबुक पर शेयर किया गया। भाजपा कार्यकर्ता का यह पोस्ट सामने आने पर उनके खिलाफ बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने शकुंतला को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि उडुपी के एक मेडिकल कॉलेज के वॉशरूम में साथी छात्रा का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में तीन छात्राएं निलंबित हुई हैं।

घटना पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

रिपोर्टों के मुताबिक निलंबित तीन छात्राओं अलीमातुल शैफा, शबानाज एवं आलिया ने महिला वॉशरूम में कथित रूप से हिडेन कैमरा लगाकर साथी छात्राओं को नहाते अथवा शौचालय का इस्तेमाल करते समय उनकी रिकॉर्डिंग की। आरोप है कि इन्होंने अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया और उसे कम्युनिटी वॉट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों को भेजा। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा और हिंदू संगठन इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज में छात्राओं ने अपनी निजता का उल्लंघन बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

परमेश्वर के आवास पर भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा ने शुक्रवार को कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर के आवास के निकट बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ‘आतंकवादियों’ को समर्थन दे रही है और उडुपी शौचालय वीडियो मामले में आरोपी लड़कियों का साथ दे रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उडुपी सहित राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया और कांग्रेस पर ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ करने का अरोप लगाया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में आज भी विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ेंगे छात्र, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान, विपक्ष के कुछ लोग बिगाड़ रहे माहौल

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में आज भी विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ेंगे छात्र, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान, विपक्ष के कुछ लोग बिगाड़ रहे माहौल

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर

Jharkhand Bandh: छात्रों का प्रदर्शन तेज, पुलिस लाठीचार्ज के बाद आज BJP का राज्यव्यापी बंद; ED ने शुरू की जांच

Jharkhand Bandh: छात्रों का प्रदर्शन तेज, पुलिस लाठीचार्ज के बाद आज BJP का राज्यव्यापी बंद; ED ने शुरू की जांच