देश

BMC चुनाव से पहले होगा खेला? एक हफ्ते में दूसरी बार हुई ठाकरे बंधुओं की मुलाकात; ‘मातोश्री’ पहुचकर राज ठाकरे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे रविवार को अपने चचेरे भाई और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने ‘मातोश्री’ पहुँचे। यह एक हफ्ते में उनकी दूसरी मुलाकात थी और राज ने कहा कि यह पारिवारिक भेंट है। हालांकि, मुलाकात बीएमसी चुनाव 2025 से पहले दोनों ठाकरे बंधुओं के संधि की अटकलों के बीच हुई। इससे पहले भी राज ठाकरे ‘मातोश्री’ गए थे।

Image

एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार हुई ठाकरे बंधुओं की मुलाकात।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे रविवार को एक बार फिर अपने चचेरे भाई और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने ‘मातोश्री’ पहुंचे। यह एक हफ्ते में उनकी दूसरी मुलाकात थी।

पत्रकारों ने मुलाकात का कारण पूछा तो राज ठाकरे ने कहा, “मेरी मां मेरे साथ हैं,” यह संकेत देते हुए कि यह एक पारिवारिक भेंट थी। हालांकि, यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब दोनों ठाकरे बंधुओं के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से पहले साथ आने की अटकलें तेज हैं।

बीएमसी चुनाव में शिवसेना UBT और MNS कर सकती है गठबंधन

राज ठाकरे इससे पहले पिछले रविवार को भी ‘मातोश्री’ पहुंचे थे, जब उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता संजय राऊत के परिवार के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। राजनीतिक रूप से कभी एक-दूसरे के विरोधी रहे ये दोनों भाई अब 2024 विधानसभा चुनावों में हार के बाद एक बार फिर करीब आते दिख रहे हैं।

हालांकि, अभी तक शिवसेना (UBT) और मनसे की ओर से गठबंधन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गठबंधन की बातचीत चल रही है और जल्द ऐलान हो सकता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article