देश

विदेश में रातों-रात चमक गई इंडियन ड्राइवर की किस्मत! जीता 33 करोड़ की लॉटरी, बोले- मैसेज देख नहीं था खुशी का ठिकाना

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 25, 2022, 02:18 PM IST

ओगुला मूल रूप से दक्षिणी भारत से नाता रखते हैं। वह अपने गांव से चार साल पहले यूएई गए थे। वहां उन्होंने एमिरेट्स ड्रॉ ईएएसवाई 6 के पहली बार दो टिकट खरीदे थे।

Image

विनिंग प्राइस के चेक के साथ भारतीय मूल के ड्राइवर अजय औगुला।

Photo : IANS

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉटरी ने भारत (India) के एक ड्राइवर की जिंदगी बदल दी है। वीकली लॉटरी (Weekly Lottery Emirates Draw) में उसका 1.5 करोड़ दिरहम यानी लगभग 33 करोड़ रुपए का ईनाम निकला है। लॉटरी जीतने वाले अजय ओगुला 31 साल के हैं और एक जूलरी (गहने) कंपनी के लिए काम (गाड़ी चलाते हैं) करते हैं।

ओगुला मूल रूप से दक्षिणी भारत से नाता रखते हैं। वह अपने गांव से चार साल पहले यूएई गए थे। वहां उन्होंने एमिरेट्स ड्रॉ ईएएसवाई 6 के पहली बार दो टिकट खरीदे थे।

‘गल्फ न्यूज’ ने ओगुला के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया, ‘‘अपने सीनियर के साथ बातचीत के दौरान मैंने एमिरेट्स ड्रॉ में किसी व्यक्ति की ओर से अच्छी खासी रकम जीतने के बारे में खबर पढ़ने का जिक्र किया था, जिस पर मेरे वरिष्ठ सहयोगी ने सलाह दी थी कि ‘तुम इधर-उधर रकम बर्बाद करते रहते हो, तुम इस पर पैसे क्यों नहीं खर्च करते हो।’’

रिपोर्ट के मुताबिक, नियोक्ता की इस सलाह के बाद ओगुला ने मोबाइल फोन पर एमिरेट्स ड्रॉ मोबाइल ऐप इंस्टॉल किया और फिर दो लॉटरी टिकट खरीदे। यह ग्रांड प्राइस जीतने के बाद मानिए उनकी खुशी का ठिकाना न रहा हो। ड्रॉ के ऐलान के बाद उन्हें आयोजकों की ओर से विनिंग अमाउंट का चेक भी सौंपा गया।

अजय अपने घर के बाहर थे और तभी उनके पास बधाई संदेश वाला मैसेज आया था। ई-मेल पर मिले इस मैसेज को देख उन्हें पहले लगा कि यह छोटी रकम है, मगर जब उन्होंने पूरा मैसेज पढ़ा, तब जीरो जुड़ते गए और जब उन्हें पूरा फिगर (रकम) पता लगा तो वह उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित