देश

Maharashtra: 16 लाख की इनामी दो महिला नक्सलियों का सरेंडर; हत्या-आगजनी सहित 49 मामलों में थी नामजद

Gadchiroli: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों महिला नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। दोनों ही नक्सलियों की पहचान कर ली गई हैं। बता दें कि दोनों पर 45 से ज्यादा मामले नामजद हैं जिसमें मुठभेड़, आगजगी से लेकर हत्या तक के मामले शामिल हैं।

Image

नक्सलियों का सरेंडर

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों नक्सलियों के ऊपर कुल 16 लाख का था इनाम।
  • गढ़चिरौली पुलिस और CRPF अधिकारियों के समक्ष किया आत्मसमर्पण।
  • 2022 से अबतक 21 कुख्यात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर।

Gadchiroli: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में दो महिला नक्सलियों ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम है। ये दोनों सुरक्षाबलों के साथ विभिन्न मुठभेड़ में शामिल थीं।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया आत्मसमर्पण करने वाली दोनों नक्सलियों की पहचान 36 वर्षीय प्रमिला सुखराम बोगा ऊर्फ मंजूबाई तथा 34 वर्षीय अखिला शंकर पुडो ऊर्फ रत्नामाला के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ने गढ़चिरौली पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

8-8 लाख की इनामी थी प्रमिला और अखिला

गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नक्सली प्लाटून पार्टी कमेटी की सदस्य थी, जो प्रतिबंधित माओवादी संगठन है। इसमें कहा गया है कि प्रमिला बोगा 40 मामलों में नामजद है जिनमें से 20 मुठभेड़ से और दो आगजनी से संबधित हैं। बयान में कहा गया है कि प्रमिला पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अबतक कितने नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इसमें कहा गया है कि अखिला के खिलाफ सात मामले हैं और इनमें से चार हत्या के मामले शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि अखिला के खिलाफ दो मामले मुठभेड़ के भी हैं और उस पर भी आठ लाख रुपये का इनाम है। बोगा और पुडो को उनके पुनर्वास के लिये सरकार की नीति के अनुसार पांच-पांच लाख रुपये मिलेंगे। पुलिस के अनुसार, 2022 से अब तक गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष 21 कुख्यात नक्सलियों ने आत्समर्पण किया है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article