देश

चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इनमें से तीन टॉप कमांडर, एक महिला नक्सली भी शामिल

बताया जा रहा है कि मारे गए चारों नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर, एक एरिया कमांडर है और एक महिला नक्सली है।

Image

मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए

Photo : PTI

Naxalites killed in Encounter: झारखंड के चाईबासा जिले के गुवा थाना क्षेत्र स्थित जंगल मे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि मारे गए चारों नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर, एक एरिया कमांडर है और एक महिला नक्सली है।

घात लगाए बैठे थे नक्सली

जानकारी के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर। जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है। कुछ नक्सलियों के गोलियों से घायल होने की भी सूचना है। (इनपुट- सोहन)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article