देश

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सली किए ढेर

एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो महिला नक्सलियों के शव और एक इंसास राइफल और एक .315 बोर राइफल मौके से बरामद की गई है। अभियान अभी भी जारी है।

Image

नक्सलियों से मुठभेड़ (File photo)

Photo : ANI

Two women Naxalites killed in encounter- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर शाम को अबूझमाड़ इलाके में कोहकामेटा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई। उस समय जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के डीआरजी कर्मी माओवादियों के माड़ डिवीजन के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर शुरू किए गए अभियान में शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो महिला नक्सलियों के शव और एक इंसास राइफल और एक .315 बोर राइफल मौके से बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article