देश

Jammu Kashmir: उधमपुर में दिखे दो संदिग्ध आतंकवादी, ग्रामीण परिवार से छीना फोन; सर्च ऑपरेशन जारी

Udhampur Search Operation: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में दो संदिग्ध आतंकियों को देखे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उधमपुर-रियासी रेंज के उपमहानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा कि जिले में बुधवार रात दो संदिग्धों को देखा गया। उनकी मौजूदगी कठुआ से सटे चोर पंजुआन इलाके में पाई गई है।

Image

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर (फाइल फोटो)

Udhampur Search Operation: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में दो संदिग्ध आतंकियों को देखे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों ने गांव के एक परिवार से खाने-पीने का सामान और एक मोबाइल फोन छीन लिया।

कठुआ से सटे इलाकों में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद

उधमपुर-रियासी रेंज के उपमहानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा कि जिले में बुधवार रात दो संदिग्धों को देखा गया। उनकी मौजूदगी कठुआ से सटे चोर पंजुआन इलाके में पाई गई है। हमने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कठुआ से सटे इस इलाके में पिछले आठ दिनों से सुरक्षाबल तैनात हैं।

भट ने कहा कि आज अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं, क्योंकि संदिग्ध आतंकवादियों के जंगल में छिपे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, ये वही आतंकी हो सकते हैं, जिन्हें सोमवार रात कठुआ जिले के पंचतीर्थी इलाके में देखा गया था। यहां सुरक्षाबलों से उनकी मुठभेड़ हुई थी।

इस बीच, तीन घुसपैठिए आतंकियों को पकड़ने के लिए जारी अभियान को 12 दिन हो गए हैं। ये आतंकी तीन मुठभेड़ों में बच निकले। यह अभियान 23 मार्च को शुरू हुआ था और 27 मार्च को कठुआ जिले के सानियाल में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे तथा शेष बच निकले थे। इस दौरान चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हुए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article