देश

विजय ने तीसरी बार की राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश; कल हो सकता है शपथग्रहण समारोह

Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Image

विजय ने तीसरी बार की राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश; कल हो सकता है शपथग्रहण समारोह

Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

राज्यपाल से मिले विजय

विजय ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आने के बाद विजय ने इस सप्ताह राज्यपाल से तीसरी बार मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब वामदलों ने विजय की टीवीके को अपना समर्थन देने का ऐलान किया।

कब होगा शपथग्रहण समारोह?

थलपति विजय 9 मई दिन शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। टीवीके सूत्रों ने टाइम्स नाउ को बताया कि विजय 9 मई को सुबह 11 बजे तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी शनिवार को चेन्नई जा सकते हैं।

TVK मंत्रिमंडल में नहीं होंगे वामदल

डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल दोनों वामपंथी दलों माकपा और भाकपा ने टीवीके को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वामदलों ने कहा कि यह निर्णय महज भाजपा को राज्य में पिछले दरवाजे से प्रवेश करने से रोकने के लिए लिया गया है। हालांकि, राज्य के अधिकारों की लड़ाई में वह डीएमके के साथ बने रहेंगे। वामदलों ने ऐलान किया कि वह टीवीके मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनेंगे।

भाकपा और माकपा, दोनों के दो-दो विधायक हैं। उन्होंने दिनभर की चर्चा के बाद अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इससे पहले, टीवीके को कांग्रेस अपना समर्थन दे चुकी है और वीसीके के समर्थन के बाद टीवीके ने सफलतापूर्वक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

भाकपा के प्रदेश सचिव एम. वीरपांडियन ने कहा, ''जनता ने लोकतंत्र का प्रस्ताव रखा है और हमने इसका समर्थन किया है, और इसी के अनुरूप पार्टी टीवीके को अपना समर्थन देती है।'' वहीं, माकपा के प्रदेश सचिव पी. शनमुगम ने कहा कि राज्य के अधिकारों की रक्षा और इसी तरह के मुद्दों के संबंध में, वामपंथी दल द्रमुक के साथ गठबंधन जारी रखेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article