देश

TVK प्रमुख थलापति विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, इन 9 नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ; देखें पूरी लिस्ट

Tamil Nadu New CM: टीवीके प्रमुख विजय रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई में होने वाले समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय ने शपथ से पहले अपने 9 मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंपी थी।

Image

पहली बार गैर-द्रविड़ पार्टी की सरकार

Photo : ANI

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु की राजनीति में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे होने वाले भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह चुनाव नतीजा तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पहली बार राज्य में किसी गैर-द्रविड़ पार्टी की सरकार बनी।

डीएमके और एआईएडीएमके जैसी द्रविड़ पार्टियों का रहा दबदबा

अब तक राज्य (Tamil Nadu Government Formation) की राजनीति में डीएमके और एआईएडीएमके जैसी द्रविड़ पार्टियों का ही दबदबा रहा है, लेकिन इस बार टीवीके ने नई राजनीतिक कहानी लिख दी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित विजय की ओर से भेजी गई 9 मंत्रियों की सूची को मंजूरी दे दी थी। नई कैबिनेट में एक महिला मंत्री भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल में एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना को मंत्री बनाया गया।

Vijay Oath in Tamil Nadu

Vijay Oath in Tamil Nadu

विजय के करीबी सहयोगी और पार्टी के प्रमुख नेताओं को कैबिनेट में जगह

बताया जा रहा है कि विजय के करीबी सहयोगी और पार्टी के प्रमुख नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है। नई सरकार के गठन को लेकर पार्टी समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया और चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से हुई। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को विधानसभा में अपना बहुमत भी साबित करना होगा। उन्हें यह बहुमत 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होगा। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने केवल दो साल पहले अपनी पार्टी बनाई थी और अब वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए। इसे राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article