देश

ब्रेकअप की वजह से टेंशन में थी तुनिषा, इस वजह से की खुदकुशी! आरोपी शीजान खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 25, 2022, 04:26 PM IST

Tunaisha suicide case : मुंबई पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) को गिरफ्तार किया गया। मुंबई की वसई कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Image

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामले में आरोपी शीजान खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत

Photo : ANI

Tunaisha suicide case : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) को रविवार को गिरफ्तार किया गया। 21 वर्षीय तुनिषा ने शनिवार को वसई इलाके में एक सीरियल के सेट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) एक टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम करती थीं। तुनिषा शर्मा और शीजान खान का प्रेम संबंध (Love affair) था। 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद तुनिषा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि तुनिषा ब्रेकअप की वजह से टेंशन में थी।

उन्होंने बताया कि तुनिशा की मां ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी शीजान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां उसे 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिशा की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। एसीपी जाधव ने कहा कि फिलहाल, जांच चल रही है। आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अभी किसी और अफेयर, ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' का कोई एंगल नहीं है।

शीजान खान के वकील ने कहा कि शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सबूत नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी बाकी है। जांच में सब सामने आ जाएगा। शेजान का फोन पुलिस के पास है और अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article