देश

'प्रियंका गांधी को PM बनाकर देखिए, बांग्लादेश पर मोदी की तरह...' क्या बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बांग्लादेश की स्थिति को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Image

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो: PTI)

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बांग्लादेश की स्थिति को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री बनीं, तो वह नरेन्द्र मोदी की तरह खामोश नहीं रहेंगी, बल्कि इंदिरा गांधी की तरह कार्रवाई करेंगी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मसूद के इस बयान को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि अब राहुल गांधी पर कांग्रेस के लोगों को ही भरोसा नहीं है।

कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा ने कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका का राजनीति में उज्ज्वल भविष्य है और एक समय आएगा, जब लोग उन्हें शीर्ष पद पर देखना चाहेंगे।मसूद ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री हैं क्या? प्रियंका जी को प्रधानमंत्री बना दीजिए, वह प्रधानमंत्री (मोदी) की तरह पश्चिम बंगाल में जाकर बांग्लादेश के हिंदुओं की स्थिति पर खामोश नहीं रहेंगी। प्रियंका गांधी असम में जाकर भी बांग्लादेश में हिदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप नहीं रहेंगी।'

'न आप कूटनीतिक जवाब देना जानते हैं और न वैसे जवाब देना जानते हैं'

उन्होंने दावा किया, 'प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देखिए कि वह कैसे इंदिरा गांधी की तरह जवाब देकर आएंगी। बांग्लादेश भारत-विरोधी अड्डा बन रहा है, आप (मोदी) कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। न आप कूटनीतिक जवाब देना जानते हैं और न वैसे जवाब देना जानते हैं।'

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मसूद के बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी परेशान हैं, क्योंकि 'वह जो कहते हैं, उनकी पार्टी के सहयोगी खुद ही उसे खारिज कर रहे हैं।'

'उन्हें अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है'

उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण शशि थरूर हैं, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की ओर से किए गए कार्यों की सराहना करके 'वोट-चोरी' संबंधी दावे की हवा निकाल दी। पूनावाला ने कहा, 'कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है और उन्होंने उनकी जगह प्रियंका गांधी वाद्रा को लाने की मांग की है। इसके बाद रॉबर्ट वाद्रा का भी समर्थन आया, जिन्होंने कहा-हां, यह सही है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें