देश

Tripura: ULLAS की रौशनी में त्रिपुरा बना पूर्ण साक्षर राज्य; 95.6% Literacy रेट के साथ रचा इतिहास

त्रिपुरा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, जहां उसे ULLAS – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया। 95.6% साक्षरता दर के साथ यह मिजोरम और गोवा के बाद देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बना है। यह सफलता समर्पित प्रयासों, डिजिटल सशक्तिकरण और समुदाय की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।

Image

त्रिपुरा बना पूर्ण साक्षर राज्य

Photo : Times Now Digital

Tripura News: त्रिपुरा ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जब राज्य को ULLAS – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया। मिजोरम और गोवा के बाद यह सम्मान पाने वाला त्रिपुरा देश का तीसरा राज्य बन गया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, नव-साक्षर नागरिक और अनेक समुदाय सदस्य मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इसे त्रिपुरा के विकास में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि राज्य की साक्षरता दर अब 95.6% तक पहुंच गई है, जबकि 1961 में यह दर मात्र 20.24% थी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ULLAS योजना की प्रभावी कार्यान्वयन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दूरदर्शी दृष्टिकोण को दिया।

ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society) केंद्र सरकार द्वारा 2022 में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के उन लोगों को साक्षर बनाना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए थे। इस योजना के अंतर्गत लोगों को पढ़ना-लिखना, गिनती और आवश्यक जीवन कौशल सिखाए जाते हैं।

त्रिपुरा में इस योजना को मिशन मोड में लागू किया गया, जहां हर जिले में डोर-टू-डोर सर्वे किए गए, समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ULLAS ऐप का प्रभावी उपयोग हुआ। इसके परिणामस्वरूप, राज्य की साक्षरता दर अब 95.6% तक पहुंच चुकी है। यह परिवर्तन लाखों वालंटियर शिक्षकों और समुदाय के उत्साही सहयोग की बदौलत संभव हुआ है। सभी जिलों में योजना का सशक्त और समर्पित क्रियान्वयन हुआ, जो विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की ओर एक प्रेरणादायी कदम है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज