देश

कोरियाई नागरिक को भी नहीं छोड़ा: Delhi ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वसूले 5000, Video Viral होने के बाद सस्पेंड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 10:50 AM IST

Delhi Traffic Police Viral Video: दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोरियाई नागरिक से बिना रसीद 5000 का जुर्माना वसूला, तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी ने अपने बचाव में कहा है कि वो चालान की रसीद देने ही जा रहा था, इतने में कार चालक वहां से चला गया।

Image

कोरियाई नागरिक से बिना रसीद जुर्माना वसूलने वाला ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्पेंड। (तस्वीर- ट्विटर)

Delhi Traffic Police News: करप्शन के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का पर्याय देते हुए कोरियाई नागरिक से बिना रसीद 5000 का जुर्माना वसूलने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने एक कोरियाई नागरिक से बिना रसीद दिए जुर्माना वसूला। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे।

पुलिसकर्मी महेश चंद ने अपनी सफाई में क्या कहा?

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी सस्‍पेंड हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान महेश चंद के रूप की गई है। जानकारी के मुताबिक कोरियाई नागरिक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। जिसके बाद उसे पुलिसकर्मी ने रोका और 5 हजार रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहता है। हालांकि शख्स ने पुलिसकर्मी के सामने 500 रुपये की पेशकश की।

ट्रैफिक पुलिस ने कोरियाई नागरिक को क्या समझाया?

वीडियो में ये दिख रहा है कि कोरियाई व्‍यक्ति ने जब 500 रुपये की पेशकश की, तो पुलिसकर्मी कुछ कहता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी उस कोरियाई व्‍यक्ति को ये समझाता है कि 500 रुपये नहीं, बल्कि 5000 रुपये भरने होंगे। इतने में वो व्यक्ति पुलिसकर्मी को उसकी मनचाही राशि देता है और वहां से चला जाता है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि रुपये लेने के बाद पुलिसकर्मी और कोरियाई व्यक्ति हाथ मिला रहे हैं।

घटना पर दिल्ली पुलिस ने दी ये प्रतिक्रिया

दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ये कहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच होने तक सस्‍पेंड कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के प्रति दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी के इस वीडियो वायरल के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!