Election Commission Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन के बयान का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा कि ज्ञानेश कुमार ने एक समय केंद्र सरकार में कार्यरता आईएएस अधिकारी रहने हुए भाजपा के लिए भर्ती करने का काम किया था।
'चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर'
राहुल गांधी ने कांग्रेस की केरल इकाई का एक वीडियो रिपोस्ट किया जिसमें जिजी थॉमसन ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया। बकौल केरल कांग्रेस, जिजी थॉमसन ने दावा किया है कि मौजूदा सीईसी ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत केरल कांग्रेस द्वारा जिजी थॉमसन के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
'मैच फिक्सिंग की सौंपी गई जिम्मेदारी'
राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस का वीडियो रिपोस्ट करते हुए कहा, ''पहले ज्ञानेश कुमार, जो उस समय सेवारत आईएएस अधिकारी थे, का इस्तेमाल भाजपा के लिए भर्ती करने में किया गया। फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और चुनावों में मैच फिक्सिंग की जिम्मेदारी सौंपी।''
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'राहुल के भीतर PM न बन पाने की जलन...', CEC विवाद के बीच BJP का पलटवार; बोले- बार-बार एक्सपोज हो रहे कांग्रेस नेता
जिजी थॉमसन का बड़ा दावा
जिजी थॉमसन ने खुलासा किया कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। जिजी थॉमसन जब 2015 और 2016 के बीच केरल के मुख्य सचिव थे, उस दौरान यह बातचीत हुई थी। बकौल रिपोर्ट, जिजी थॉमसन ने कहा कि ज्ञानेश कुमार और वह एक फ्लाइट में थे, इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या 2019 के आम चुनावों में पठानमथिट्टा (Pathanamthitta) से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने में उनकी दिलचस्पी है। इस पर उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने यह टिप्पणी एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में की।
