देश

Top News Today, 11 April 2023: यह हैं आज शाम तक की बड़ी खबरें, पढ़िए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2023, 06:05 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 11 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में आपसे कई खबरें छूट जाती हैं, मगर टाइम्स नाउ नवभारत की इस पहल या आर्टिकल के जरिए आप शाम तक की सभी बड़ी और अहम खबरें एक जगह हासिल कर सकते हैं।

Image

Top News Today, 11 April 2023: पढ़िए, आज के अहम और बड़े समाचार। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Top News Today, 11 April 2023 in Hindi: राजस्‍थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई चेतावनी को दरकिनार करते हुए मंगलवार (11 अप्रैल, 2023) को पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर जयपुर में एक दिवसीय ‘अनशन’ किया। पायलट ने शहीद स्मारक पर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक पांच घंटे का मौन अनशन किया। उन्होंने इसके बाद मीडिया से कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई होगी। वैसे, इस अनशन के साथ ही पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नए सिरे से मोर्चा खोल दिया है।

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल की ओर से बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना के एक भी कार्यकर्ता के शामिल नहीं होने का दावा करने के एक दिन बाद शिवेसना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को या तो अपने पद से हट जाना चाहिए या फिर पाटिल से उनके बयान को लेकर इस्तीफा मांगना चाहिए। ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब मस्जिद गिरायी जा रही थी तब चूहे अपने बिलों में छिपे थे। मुख्यमंत्री शिंदे को पाटिल के बयान को लेकर या तो इस्तीफा दे देना चाहिए या पाटिल से इस्तीफा मांगना चाहिए। पढ़िए, आज के और बड़े व अहम समाचार:

SP नेता ये कैसे बोल- कहा-जिताऊ प्रत्याशी आपराधिक छवि का होगा तो भी देंगे टिकट

समाजवादी पार्टी के ऊपर अक्सर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगता रहता है, वहीं इस बीच एक सपा नेता ने अजीबोगरीब बयान दिया है उन्होंने कहा कि 'चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी आपराधिक छवि का भी होगा तो भी टिकट दी जाएगी', उनके इस बयान की खासी आलोचना हो रही है।वीरे यादव को हरदोई जिले में सपा का अध्यक्ष अभी हाल ही में...पढ़ें, पूरी खबर।

अमित शाह का दावा, अगले साल आम चुनावों में भाजपा जीतेगी 300 से ज्यादा लोकसभा सीटें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनावों में देश भर में 300 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता बरकरार रखेगी। असम के डिब्रूगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने विश्वास जताया कि पार्टी इस पूर्वोत्तर राज्य में 14 में...पढ़ें, पूरी खबर।

जुलाई से TOEFL एग्जाम की अवधि एक घंटा कम होगी, अंक जारी होने की तारीख भी पता चलेगी

जुलाई से 'टोफेल' (टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फॉरेन लैंग्वेज TOEFL) की अवधि एक घंटे कम की जाएगी और उम्मीदवारों को अंकों की तात्कालिक स्थिति की सूचना मिल सकेगी। टोफेल का आयोजन करने वाली शैक्षिक परीक्षा सेवा (ईटीएस) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईटीएस के मुताबिक, टोफेल के लिए अब तीन घंटे के बजाय दो घंटे का समय दिया जाएगा। इसने कहा कि अंग्रेजी भाषा की दक्षता परीक्षा ‘टोफेल’ देने...पढ़ें, पूरी खबर।

प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर रवाना, माफिया के उड़े होश कहा- 'मुझे जान से मारने की साजिश'

उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल पहुंची और वहां से माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले अतीक अहमद का बी वारंट जेल में तामील कराया इसके बाद साबरमती जेल से प्रयागराज पुलिस कड़ी सुरक्षा में माफिया अतीक अहमद को लेकर निकली है।वहीं इस बीच माफिया अतीक अहमद ने निकलते वक्त कहा कि- मुझे...पढ़ें, पूरी खबर।

IMD का पूर्वानुमान : दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान देश में सामान्य बारिश की संभावना, दूसरे चरण में El-Nino का असर

एल-नीनो (El-Nino) की आहट के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने हालांकि कहा कि मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है लेकिन सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) और उत्तरी गोलार्ध पर कम बर्फ पड़ने से इन स्थितियों का मुकाबला करने में मदद मिल...पढ़ें, पूरी खबर।

बढ़ते कोरोना वायरस के बीच बड़ा अपडेट, कोविशील्ड-कोवैक्सिन वाले भी लगवा सकेंगे 'कोवोवैक्स' का बूस्टर

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। अब वयस्क बूस्टर खुराक के रूप में सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स टीके को भी लगवा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल में शामिल करने की मंजूरी दे दी। खास बात यह है कि कोवोवैक्स को हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर...पढ़ें, पूरी खबर।

Rinku Singh EXCLUSIVE Interview: रिंंकू सिंह से खास बातचीत, बताई हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं

आईपीएल 2023 में दो दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में जो कुछ हुआ उसे शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। शायद ही कोई भूल पाया हो रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में वो 5 लगातार छक्के, जिसके दम पर केकेआर ने शानदार जीत दर्ज की।अब रिंकू सिंह आईपीएल के सुपरस्टार ही नहीं बल्कि भारतीय...पढ़ें, पूरी खबर।

Rowdy Rathore 2: Akshay Kumar को मेकर्स ने मारी लात!! इस एक्टर के हाथ लगी 100 करोड़ी मूवी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। यहां तक की साउथ फिल्मों की रीमेक्स भी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आ रही हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने में बिजी दिखाई दे रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो राउडी राठौड़ के मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया है। फिल्म राउडी राठौड़ में अक्षय...पढ़ें, पूरी खबर।

भारत में ये कंपनी देती है सबसे सस्ता दूध, दूसरों के मुकाबले 15 रुपये तक कम है कीमत

अमूल के बेंगलुरु में एंट्री के ऐलान से खड़ा हुआ विवाद अब चुनावी मुद्दा बन चुका है। कर्नाटक में नंदिनी ब्रांड को बचाने की सियासत भी शुरू हो चुकी है। लेकिन इस विवाद के बीच नंदिनी ब्रांड का बिजनेस मॉडल भी चर्चा बना हुआ है। जिसकी वजह से डेयरी सेक्टर के एक्सपर्ट का मानना है कि भले ही अमूल ब्रांड नाम से कारोबार करने वाला गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन...पढ़ें, पूरी खबर।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article