देश

Atiq Ahmed: प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर रवाना, माफिया के उड़े होश कहा- 'मुझे जान से मारने की साजिश'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 11, 2023, 04:31 PM IST

Atiq Ahmed in Sabarmati jail: उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस गुजरात की साबरमती जेल से लेकर रवाना हो गई है, इस बार गुजरात पुलिस की टीम भी साथ चल रही है।

Image

अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. अतीक अहमद को लाने वाली प्रिजन वैन में बायोमीट्रिक लॉक है
  2. पुलिसकर्मी बॉडीवार्न कैमरों से लैस हैं ताकि हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो
  3. इस बार प्रयागराज पुलिस के साथ गुजरात पुलिस की भी टीम चल रही है

Atiq Ahmed Latest News:उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल पहुंची और वहां से माफिया अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले अतीक अहमद का बी वारंट जेल में तामील कराया इसके बाद साबरमती जेल से प्रयागराज पुलिस कड़ी सुरक्षा में माफिया अतीक अहमद को लेकर निकली है।

वहीं इस बीच माफिया अतीक अहमद ने निकलते वक्त कहा कि-मुझे मारने की साजिश की जा रही है, अतीक अहमद ने पिछली बार साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए निकाले जाने पर कहा था कि उसकी हत्या की साजिश यूपी पुलिस ने रची है गौर हो कि अतीक उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने में नामजद है।

गौर हो कि अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी देगी इसके बाद अतीक से उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े राज कई राज निकलवाने की कवायद करेगी वहीं माफिया अतीक अहमद यूपी के प्रयागराज वापस लाए जाने पर मारे गए उमेश पाल की मां शांति देवी का कहना है कि गहन पूछताछ की जानी चाहिए अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए।

इस बार भी अतीक की सुरक्षा का बेहद तगड़ा है इंतजाम

माफिया अतीक की सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम में 35 सुरक्षाकर्मी मौजूद बताए जा रहे हैं, जो पुलिस टीम गुजरात भेजी गई है उसमें एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और 2 इंस्पेक्टर के साथ ही करीब 30 कॉन्स्टेबल बताए जा रहे हैं। ये सब अतीक के हर एक हरकत पर बरीक निगाह रखेंगे।

गुजरात पुलिस की भी टीम भी चल रही साथ

यूपी पुलिस के काफिले में दो प्रिजन वैन और दो छोटी गाड़ियां हैं इस बार प्रयागराज पुलिस के साथ गुजरात पुलिस की भी टीम चल रही है जो मध्य प्रदेश सीमा तक साथ रहेगी।

अपराधी को मिलेगी कड़ी सजा

वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जो अपराध करेगा FIR उसी के लिए है, कड़ी से कड़ी सजा कानून के शिकंजे में लाकर दिलाई जाएगी।

अतीक को लाने वाली प्रिजन वैन बायोमीट्रिक लॉक से लैस

बताते हैं कि इस बार अतीक अहमद की प्रिजन वैन में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम हैं वैन में बायोमीट्रिक लॉक है और पुलिसकर्मी बॉडीवार्न कैमरों से लैस हैं ताकि अतीक की हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होती रहे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article